एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन BJP ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह ने किया 3KM लंबा रोड शो

अमित शाह इंदौर के चिकमंगलूर चौराहे से रथ की शक्ल वाले बीजेपी के विशेष वाहन पर सवार हुए और उन्होंने राज्य में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने की चुनौती से जूझ रही अपनी पार्टी के लिये मतदाताओं से समर्थन मांगा.

इंदौर: मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये प्रचार के अंतिम समय में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर में रोड शो किया. उन्होंने राज्य में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने की चुनौती से जूझ रही अपनी पार्टी के लिये मतदाताओं से समर्थन मांगा.

शाह यहां चिकमंगलूर चौराहे से रथ की शक्ल वाले बीजेपी के विशेष वाहन पर सवार हुए. यह काफिला जुलूस के रूप में खातीपुरा, राजबाड़ा और सर्राफा बाजार समेत अलग-अलग वाणिज्यिक इलाकों से गुजरते हुए सीतलामाता कपड़ा बाजार में खत्म हुआ. ये इलाके शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों-क्रमांक तीन और क्रमांक-चार का हिस्सा हैं. करीब दो घंटे चले रोड शो के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया.

बीजेपी के स्थानीय उम्मीदवारों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह भी शाह के करीब तीन किलोमीटर लम्बे रोड शो में शामिल हुए. शाह ने प्रदेश में बीजेपी के चुनावी "महा जनसम्पर्क अभियान" की शुरुआत भी इंदौर से ही छह अक्टूबर को थी.

इंदौर सत्तारूढ़ बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है. इसकी शहरी सीमा में विधानसभा की कुल पांच सीटें हैं. वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पांचों सीटें जीती थीं. बहरहाल, सत्ताविरोधी लहर को लेकर कांग्रेस के आरोपों के बीच शहर में बदले सियासी समीकरणों के कारण इस बार कांटे की चुनावी टक्कर है. इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ बीजेपी को अपना गढ़ बचाने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगाते देखा गया है.

प्रदेश में चुनाव प्रचार मतदान के 48 घंटे पहले सोमवार शाम पांच बजे थम गया. राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवम्बर को मतदान होना है. मतों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget