एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का सीना 56 इंच का होगा लेकिन उसमें कोई दम नहीं है: शिवपाल यादव

शिवपाल ने कहा कि पीएम कहते हैं कि उनका 56 इंच का सीना है. अब एकाध इंच बढ़कर 57 इंच हो गया होगा, लेकिन उनके सीने में दम नहीं है. पाकिस्तान तक का कब्जा बढ़ता जा रहा है. देश कब्जे और कर्ज से मुक्त होना चाहिए.

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का होगा लेकिन कोई दम नहीं है. आज देश कर्ज और कब्जे से दबा हुआ है. देश पर 51304 अरब का कर्ज है. 1086 वर्ग मील पर पाकिस्तान और 37 हजार किमी पर चीन का कब्जा है. शिवपाल ने कहा कि पीएम कहते हैं कि उनका 56 इंच का सीना है. अब एकाध इंच बढ़कर 57 इंच हो गया होगा, लेकिन उनके सीने में दम नहीं है. पाकिस्तान तक का कब्जा बढ़ता जा रहा है. देश कब्जे और कर्ज से मुक्त होना चाहिए.

जनाक्रोश रैली में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और बहू अपर्णा यादव की मौजूदगी में शिवपाल ने बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर वार किए और कहा कि रैली देश से बीजेपी को हटाने के लिए है.

रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि जब भी बीजेपी की सरकार आई है. इसने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है. आज देश का नौजवान व किसान सब दुखी हैं. इसीलिए रैली का नाम जनाक्रोश रैली रखा है. इस रैली में दलित, मुसलमान, नौजवान व किसान सभी आए हुए हैं. यह बताता है कि जनता बीजेपी से दुखी है.

मुलायम की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर इशारों-इशारों में निशाना साधा और कहा कि हमने 40 साल तक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ काम किया है. मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा, सिर्फ अपना सम्मान चाहा, लेकिन जब नहीं मिला तो नेताजी की अनुमति से पार्टी बनाई. आज चुगलखोरों व चापलूसों के कारण सपा का जनाधार खत्म हो गया है. भगवती सिंह, रामनरेश यादव गवाह हैं कि आपसे (मुलायम) पूछा था. दोबारा भी आपसे पूछा तब पार्टी बनाई.

शिवपाल ने कहा कि देश को फिर से दंगे में झोंकने की साजिश है. आज लोग मुसलमानों का नाम लेने से डरने लगे हैं. 1989 में नेताजी मुख्यमंत्री थे तो बाबरी मस्जिद बचाई थी. दंगे रोके थे. लेकिन 1992 में क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आज हाल ये है कि धारा 144 लगने के बावजूद अयोध्या में 25 नवंबर के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. जब कानून-व्यवस्था नाकाम हो तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए. हम देश को फिर दंगे में नही झोंकने देंगे. शिवपाल ने दावा किया कि उनके पास 44 छोटे-छोटे दलों का समर्थन है.

इससे पहले मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने रैली में शिवपाल यादव को शेर बताते हुए कहा कि आज का जनसैलाब उदाहरण है कि शेर को चोट नहीं देना चाहिए. लोहिया जी को चोट मिली तो जनसैलाब आया, नेता जी को चोट पहुंची तो तमाम पार्टियों को उखाड़ फेंका, अब चाचाजी को चोट पहुंची है आप समझ सकते हैं कि क्या होने वाला है. आज का जनसैलाब इसका प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget