एक्सप्लोरर

गुजरात जगुआर हादसा: दूसरों की जान बचाने के लिए यूपी के फाइटर पायलट ने दी अपनी जान

एयर कोमोडोर संजय चौहान चाहते तो प्लेन से इजेक्ट हो सकते थे, अपनी जान बचा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

लखनऊ: यूपी के लाल संजय चौहान अब इस दुनिया में नहीं हैं. वो शहीद हो गए. आखिरी सांस तक वो कोशिश करते रहे. कोशिश अपने जगुआर विमान को खाली जमीन पर उतारने की. कोशिश उस विमान को आबादी वाले इलाके में ना गिरने देने की और कोशिश लोगों की जान बचाने की.

एयर कोमोडोर संजय चौहान चाहते तो प्लेन से इजेक्ट हो सकते थे, अपनी जान बचा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्हें समझ आ गया था कि जगुआर में खराबी आ गई है और उनका फाइटर प्लेन क्रैश हो सकता है.

गुजरात जगुआर हादसा: दूसरों की जान बचाने के लिए यूपी के फाइटर पायलट ने दी अपनी जान

वो नहीं चाहते थे कि प्लेन आबादी वाली जगह में गिरे और निर्दोष लोगों की जान चली जाए. इसलिए उन्होंने प्लेन को खाली जमीन पर लैंड कराने का प्रयास किया. उन्होंने अपनी जान दे दी ताकि लोगों की जान बच सके.

उनको फाइटर प्लेन उड़ाने का अच्छा अनुभव था. वे 3800 घंटे की उड़ान भर चुके थे. भारतीय वायुसेना के 17 विमान वे उड़ा चुके थे. उन्होंने कई विदेशी विमानों की भी टेस्टिंग की थी. उन्होंने राफेल भी उड़ाया था.

गुजरात जगुआर हादसा: दूसरों की जान बचाने के लिए यूपी के फाइटर पायलट ने दी अपनी जान

संजय के पिता भी एनएस चौहान सेना में अधिकारी थे. 1986 में संजय वायुसेना में शामिल हुए थे. 1989 में वे कमीशंड हुए. वे फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी थे. 2010 में उन्हें वायुसेना मेडल भी मिला था.

आपको बता दें कि गुजरात के कच्छ जिले में उनका लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उनकी जान चली गई.

चार दिन पहले ही वो अपने परिवार से मिलने लखनऊ आए थे. उन्होंने मां से जल्दी वापस लौटने का वादा किया था लेकिन आई उनकी मौत की खबर जिसके परिवार को तोड़ कर रख दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget