एक्सप्लोरर
हाथ में हाथ डाल घूमे, सेल्फी ली और फिर यमुना में लगा दी छलांग
इलाहाबाद में एक प्रेमी युगल ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. दोनों ने नये यमुना ब्रिज से नदी में छलांग लगाई. हालांकि कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों के शव बरामद नहीं किये जा सके हैं.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक प्रेमी युगल ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. दोनों ने नये यमुना ब्रिज से नदी में छलांग लगाई. हालांकि कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों के शव बरामद नहीं किये जा सके हैं. यमुना में कूदकर छलांग लगाने वाले प्रेमी युगल की अभी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है. ब्रिज के गार्ड समेत कई लोगों ने इन्हे कूदते हुए देखा था. दोनों काफी देर तक हाथ में हाथ डाले पुल पर घूमते हुए दिखाई दिए थे. कानपुर: 35 किलोमीटर की अस्थि कलश यात्रा में पूरा शहर सड़कों पर उतर आया यमुना में कूदकर खुदकुशी करने वाले प्रेमी युगल कौन थे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक साफ़ नहीं हो सका है. पुलिस ने शवों को बरामद करने के लिए गोताखोरों व नाविकों की कई टीम लगाई गई है. बिजनौर: गंगा नदी में नाव पलटने से 32 लोग बहे, NDRF की टीम मौके पर इसके अलावा पुलिस के अफसर स्टीमर के जरिये भी शवों को तलाश रहे हैं. कई जगह बड़े जाल भी लगाए गए हैं. यमुना में पानी काफी बढ़ा होने की वजह से शवों को तलाशने के काम में खासी दिक्कतें आ रही हैं. गठबंधन हुआ तो यूपी में बमुश्किल 5 सीटें ही जीत पाएगी बीजेपी: राहुल गांधी यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. नये यमुना ब्रिज पर एक प्रेमी जोड़ा काफी देर तक घूमता दिखाई दिया. दोनों ने साथ में सेल्फी भी ली थी. इसके बाद दोनों टहलते हुए कीडगंज साइड के किनारे पहुंचते और एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में छलांग दी. इलाहाबाद में देसी बम फटने से युवक घायल, चार जिंदा बम भी किए गए बरामद पुल के सिक्योरिटी गार्ड व वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझते, तब तक दोनों यमुना के गहरे पानी में समा चुके थे. अफसरों का कहना है कि शवों को तलाशने का काम जारी है. आस पास के भी दूसरी जगहों को भी अलर्ट कर दिया गया है. डिजिटल सेंधमारी से लूटा जा रहा है गरीबों के हक का राशन, मोबाइल में लगाई जा रही है सेंध: अखिलेश यादव रक्षाबंधन से पहले फुफेरे भाई ने दो साथियों के साथ किया बहन से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल गोरखपुर के वृद्धा आश्रम में सनसनीखेज वारदात, खाना बनाने वाली किशोरी से रेप, मैनेजर गिरफ्तार
और पढ़ें























