एक्सप्लोरर

गोरखपुर: फिर चलेगी लहर या निषाद से निषाद की होगी टक्कर, फूंक-फूंक कर कदम रख रही है बीजेपी

बता दें कि हाल ही में सपा में उपेक्षा से नाराज होकर नेता अमरेन्द्र निषाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. ऐसे में देखना ये होगा कि इस महत्वपूर्ण सीट पर फिर लहर चलेगी या फिर निषाद से निषाद की टक्कर होगी.

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सीएम योगी की सीट पर उप-चुनाव में कब्जा जमा चुके सपा ने पत्ते तो नहीं खोले हैं. लेकिन, अनुमान है कि सिटिंग एमपी प्रवीण निषाद को ही गठबंधन टिकट देकर एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतारेगा. उप-चुनाव में बाजी पलटने वाले प्रवीण निषाद पर गठबंधन फिर दांव आजमा सकता है. वहीं उप-चुनाव की हार से सबक लेकर बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर लहर चलेगी या फिर निषाद से निषाद की टक्कर होगी इस पर सभी की निगाह टिकी हुई है.

गोरखपुर सदर लोकसभा सीट को मंदिर की प्रतिष्ठा माना जाता रहा है. पांच बार लगातार चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसद के रूप में पहचान बना चुके गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ की कठिन दिनचर्या और हाड़-तोड़ मेहनत के साथ आमजन तक उनकी पहुंच ने इस सीट को हमेशा के लिए जैसे मंदिर के खाते में डाल दिया था.

लेकिन, समय करवट लेता है तो हालात भी बदल जाते हैं. यही वजह है कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई सीट पर जब उपचुनाव हुए तो जनता किसी और प्रत्याशी को स्वीकार नहीं कर पाई. ठाकुर के बाद ब्राह्मण प्रत्याशी उपेन्द्र दत्त शुक्ल को जनता ने खारिज कर दिया. रही सही कसर निषाद वोटबैंक ने पूरी कर दी.

सपा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को टिकट देकर बड़ा दांव खेला. जब बसपा ने समर्थन का ऐलान कर हाथी को साइकिल के पाले में दौड़ा दिया, तो कमल का मुरझाना तय सा दिखने लगा. वहीं, बीजेपी ने ब्राह्मण प्रत्याशी खड़ा कर बड़ी चूक कर दी. नतीजा अहम सीट बीजेपी के हाथ से फिसल गई.

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए निषाद की काट खोजना मजबूरी हो गई. यही वजह है कि सपा में उपेक्षा से नाराज होकर बीजेपी में आए अमरेन्द्र निषाद पर सभी की निगाह टिकी हुई है. ऐसे में देखना ये होगा कि इस महत्वपूर्ण सीट पर फिर लहर चलेगी या फिर निषाद से निषाद की टक्कर होगी. अब ये बीजेपी के पत्ते खोलने के बाद ही पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget