एक्सप्लोरर

बिहारः शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर संशय के बादल, कार्यक्रम स्थगित

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के बीच पेंच फंसा हुआ है. आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का विवाद सुलझ नहीं पाया है.

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने जानकारी दी थी कि पटना सिटी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल होंगे. महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसी पेंच के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम रोक दिया गया है.

कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती है. इस संसदीय क्षेत्र से इस बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है. साल 2014 के चुनाव में इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.

वहीं कांग्रेस नेता आरके आनंद ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा आज शाम तक कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लेंगे. इनकी सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. आज वह राहुल गांधी से भी मिलेंगे.

बता दें कि बिहार में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच खींचतान जारी है. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी और कांग्रेस के बीच दरभंगा और सुपौल लोकसभा सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है.

बता दें कि इस समय कीर्ति आजाद दरभंगा से सांसद हैं.कीर्ति आजाद कांग्रेस पार्टी में दरभंगा से चुनाव लड़ने की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

महागठबंधन पर सीट बंटवारे का बादल छाया हुआ है. ऐसे में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने अपने तीन रैलियों को स्थगित कर दिया है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीटों के मुद्दे पर दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और पार्टी सचिव समेत कई अन्य बड़े नेता शामिल हैं.

गौरतलब है कि बिहार में सभी सात चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा जबकि सातंवें और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

बिहार महागठबंधन में सीटों पर अब भी फंसा पेंच, दिल्ली में राहुल गांधी के घर बैठक, तेजस्वी यादव ने रैली की रद्द

देखिए, बिहार के बख्तियारपुर इलाके के लोगों की राय, कौन बनेगा पीएम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget