एक्सप्लोरर

अमेठी में स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- लापता सांसद केरल पहुंच गए हैं

अमेठी में स्मृति ईरानी ने कहा कि लापता सांसद पर्चा दाखिल करने केरल गये हैं. लापता सांसद इस धरती से परे जाकर पर्चा भरते हैं और उन लोगों के आशीर्वाद से, जो हिन्दुस्तान का बंटवारा करने की कोशिश करते हैं.

अमेठी: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से पर्चा भरने पर गुरुवार को तंज कसा कि दीदी घर आयी हैं और लापता सांसद केरल पहुंच गये हैं. स्मृति ने यहां सलोन की एक जनसभा में कहा, 'ये संयोग है, प्रभु का संकेत है कि दीदी घर आयी हैं और लापता सांसद केरल पहुंच गये हैं.'

उन्होंने कहा, 'ये संयोग है कि बहन आशीर्वाद लेने आयी है और राहुल गांधी उस आशीर्वाद को त्याग गये हैं... ये संयोग है कि एक तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं कि भारत राष्ट्र सक्षम हो, सशक्त और सुदृढ हो ... इसके लिए हम सबको सहयोग देना है.'

स्मृति ने कहा कि दूसरी ओर लापता सांसद इस धरती से परे जाकर पर्चा भरते हैं और उन लोगों के आशीर्वाद से, जो हिन्दुस्तान का बंटवारा करने की कोशिश करते हैं.

तपती दोपहरी में स्मृति ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां का तापमान काफी बढ़ा हुआ है लेकिन अमेठी में तो तापमान तभी बढ़ गया था जब 2017 के विधानसभा चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभा सीटें बीजेपी ने जीतीं और पांचवी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की दाल गली नहीं थी.

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने जिस गांव को लिया था गोद, उस गांव के लोगों ने लगाए ऐसे पोस्टर

प्रवीण कुमार निषाद के बीजेपी में शामिल होने पर बोले अखिलेश- ये बीजेपी के लिए घाटे का सौदा

लोकसभा चुनाव 2019: जिसने उपचुनाव में दी थी शिकस्‍त अब उसी पर दांव लगा सकती है बीजेपी!

उन्होंने कहा," वे लोग जो 15 साल से परिवार का नाम ले-लेकर, दुहाई दे- दे कर, संबंध का तमाशा करते करते सत्ता की गली में जाकर सिंहासन पर विराजमान रहे. जिन्होंने 15 साल तक पीढ़ी दर पीढ़ी अमेठी के परिवारों को विकास से वंचित रखा ... आज उनको समझ आया है कि छह मई को अमेठी का नागरिक कमल का बटन दबाएगा और ना सिर्फ स्मृति ईरानी बल्कि विकास को जिताएगा."

अमेठी लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहीं स्मृति ने कहा,"खाद के लिए अमेठी के किसान को या तो रायबरेली जाना पडता था या सुल्तानपुर और लखनऊ जाना पडता था. अमेठी के किसानों की अपील मैंने सरकारी विभाग तक पहुंचायी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक सप्ताह में अमेठी के किसान के लिए विशेष तौर पर गौरीगंज में खाद का रैक उतरा."

उन्होंने कहा कि आज लापता सांसद पर्चा दाखिल करने केरल गये हैं. उनसे कहना चाहती हूं कि आप 15 साल में खाद की रैक नहीं उतार पाये. अब जाकर केरल की जनता को छलते हो. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी में सामर्थ्य था लेकिन जान बूझकर अमेठी के गरीब किसान परिवारों को विकास से दूर रखा गया ताकि अमेठी का किसान जीवन भर उनके सामने हाथ फैलाकर गिडगिडाता रहे.

उन्होंने कहा कि वे दिन अब लद गये जब गौरीगंज में अमेठी में यूरिया के लिए लाइन लगती थी और लाठीचार्ज होता था. अब मोदी सरकार के समय नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध है. अब यूरिया के लिए लाठीचार्ज नहीं होता. स्मृति ने कहा कि वह सलोन की धरती से लापता सांसद से पूछना चाहती हैं कि जब लाठीचार्ज होता था तब किसान की चोट पर मरहम लगाने के लिए क्या राहुल को वक्त मिलता था.

उन्होंने कहा कि आज अमेठी का बच्चा बच्चा गवाह है कि विकास के इंतजार में पीढ़ी दर पीढ़ी बीत गयी. गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी रहे और आज ही बीजेपी में शामिल हुए विजय किशोर तिवारी का स्वागत करते हुए स्मृति ने बताया कि उन्होंने जब तिवारी से कहा कि आपने यह निर्णय क्यों लिया तो उन्होंने कहा कि जिस वक्त कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कह दिया कि जो भारत के दो टुकडे करने की बात करेगा, कांग्रेस उसकी मदद करेगी, उसी दिन तय किया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को हराने के लिए अमेठी के लोगों का एक होना बहुत जरूरी है.

उन्होंने कहा कि ये परशुराम की तपोभूमि है जिन्होंने विश्व में धर्म के संरक्षण के लिए कार्य किया. भगवान राम का वनवास भी 14 साल का था. अमेठी का वनवास 15 साल से चल रहा है. अमेठी की जनता को 23 मई को विकास की दीवाली मनानी है. अमेठी के निवासियों को वनवास समाप्त करना है और विकास की गंगा घर घर ले जानी है.

बिना वीजा के वृन्दावन में रह रहा इटली का नागरिक गिरफ्तार, 2015 में आया था भारत

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

नोएडा: पत्नी को नहीं हुआ बच्चा तो कारोबारी ने फोन पर दिया तीन तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget