एक्सप्लोरर

बिहार: दूसरे फेज के लिए महागठबंधन ने किया सीटों का एलान, RJD ने भागलपुर से बुलो मंडल को दिया टिकट

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है. एनडीए में तीन और महागठबंधन में छह पार्टियां है.

नई दिल्ली: बिहार में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. महागठबंधन में सीटों के समझौतों के तहत दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार की सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खाते में बांका और भागलपुर की सीटें गई है. बांका से जयप्रकाश यादव वहीं भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है.

किशनगंज- कांग्रेस पूर्णिया- कांग्रेस कटिहार- कांग्रेस बांका- जयप्रकाश यादव (RJD) भागलपुर- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (RJD)

महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और भाकपा (माले) शामिल है. समझौतों के तहत आरजेडी 20, कांग्रेस 9, आरएलएसपी 5, हम 3, वीआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भाकपा (माले) को आरजेडी कोटे से एक सीट दी गई है.

पहला चरण पहले चरण में गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. गया लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' के प्रमुख जीतन राम मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि नवादा में आरजेडी की ओर से विभा देवी महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी. इसी तरह जमुई लोकसभा सीट से रालोसपा के नेता भूदेव चौधरी और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से 'हम' के नेता उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- नीतियों का विरोधी हूं, पीएम मोदी आज भी दोस्त हैं

बिहार पहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. चौथा चरण, 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पांचवां चरण, 6 मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट.

बिहार में लोकसभा चुनाव में गठबंधन (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) और महागठबंधन के बीच मुकाबला है. एनडीए ने खगड़िया की सीट को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

रामविलास पासवान ने दो भाई और बेटे चिराग पासवान को दिया टिकट, देखें NDA की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget