एक्सप्लोरर

26 अप्रैल को पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होंगे नीतीश कुमार, वाराणसी में साथ में रोडशो भी करेंगे

वाराणसी लोकसभा सीट पर अंतिम और सांतवे चरण के तहत 19 मई को वोटिंग होनी है. नतीजे 23 मई क आएंगे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने इस सीट पर 5 लाख 81 हजार 022 वोट हासिल किये थे और 3 लाख 71 हजार 784 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.

Lok Sabha Election 2019: 26 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी के नामांकन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. इसके अलावा वहां रोडशो में भी नीतीश हिस्सा लेंगे. जेडीयू के सीनियर नेता और पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बीजेपी के उम्मीदवार हैं और साथ में एनडीए के नेता भी हैं. इस सीट पर सांतवे और आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोटिंग होगी और नतीजे 23 मई को आएंगे.

यूपी में तीन सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है जेडीयू

इसके साथ ही केसी त्यागी ने ये भी बताया कि जेडीयू यूपी की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा यूपी में जेडीयू का बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं है. हालांकि उन्होंने बीजेपी से अपील की है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर जेडीयू को यूपी में एनडीए का हिस्सा बनाया जाता है तो बहुत फायदा होगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल यूपी में जो एनडीए है उसमें दिक्कत होती रहती है.

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट पर 5 लाख 81 हजार 022 वोट हासिल किये थे और 3 लाख 71 हजार 784 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. वाराणसी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में आती है. यहां दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल रहे थे जिन्होंने 2 लाख 09 हजार 238 वोट हासिल किये थे. कांग्रेस पार्टी के अजय राय 75 हजार 614 वोट पाकर तीसरे तो बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रकाश 60 हजार 579 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे. वाराणसी के अलावा नरेंद्र मोदी ने वडोदरा सीट से भी चुनाव लड़ा था और वहां भी जीत दर्ज की थी. उनहें 8 लाख 45 हजार 464 वोट मिले थे और 5 लाख 70 हजार 128 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget