एक्सप्लोरर

बिहार: 17 मार्च को महागठबंधन में उम्मीदवारों का एलान, मांझी की नाराजगी दूर की जाएगी- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है. मांझी के सवाल पर कहा कि अगर नाराजगी है तो बातचीत से दूर कर लिया जाएगा. महागठबंधन एक टीम की तरह जीतेगी.

Lok Sabha Election 2019: बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को घटक दलों के साथ किसी तरह के मनमुटाव से इनकार किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन रविवार यानी 17 मार्च को राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा. बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ तय कर लिए गए हैं. कहीं कोई नाराजगी नहीं है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर नाराजगी है, तो वह बातचीत से दूर कर ली जाएगी. सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 17 मार्च को कर दी जाएगी.

देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल तीनों दल तो बहुत पहले सीट बंटवारे की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन कौन कहां से लड़ेगा, इसकी घोषणा हो गई क्या? उधर, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई नाराजगी नहीं है. सभी दलों का सम्मान किया जा रहा है. महागठबंधन एक टीम की तरह लोकसभा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा.

बिहार के महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) शामिल है. पटना में शुक्रवार की शाम प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक भी होनी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget