एक्सप्लोरर

उन्नाव कांड: सीबीआई जांच में आई तेजी, टीम ने सीतापुर जेल में की सेंगर से पूछताछ

उन्नाव कांड को लेकर सीबीआई जांच में तेजी आ गई है. शनिवार को सीबीआई की टीम सीतापुर जेल पहुंची और आरोपी विधायक से पूछताछ की. जानिए इस खबर के ताजा अपडेट.

लखनऊ: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को पूछताछ की. सेंगर, उन्नाव की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में इस समय सीतापुर जेल में बंद है. सीबीआई का तीन सदस्यीय दल सीतापुर जिला जेल गया और कई घंटे तक सेंगर से पूछताछ की.

शुक्रवार को सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता के चाचा से रायबरेली जेल में पूछताछ की थी. रात में रायबरेली जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार चाचा को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया. रायबरेली में सीबीआई टीम गुरबख्शगंज इलाके में दुर्घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौका-ए-वारदात और मारूति स्विफ्ट कार को टक्कर मारने वाले ट्रक का निरीक्षण किया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी सीबीआई की टीम ने बातचीत की.

इस बीच विधायक के तीन शस्त्रों के लाइसेंस शुक्रवार को निरस्त कर दिये गये. पिछले रविवार को बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार को लेकर जा रही कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गये. केजीएमयू ट्रामा सेंटर में पीड़िता की देखरेख कर रहे डाक्टरों ने बताया कि पीड़िता को निमोनिया हो गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर है.

डाक्टरों ने बताया कि वकील को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है लेकिन वह अभी खतरे से बाहर नहीं हैं. पीड़िता और उनके वकील दोनों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है. अदालत के निर्देश के क्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने पीड़िता और उसके परिवार वालों की सुरक्षा संभाल ली है. सीआरपीएफ जवान केजीएमयू ट्रामा सेंटर में तैनात हैं. जवान ट्रामा सेंटर की तीसरी मंजिल के प्रवेश द्वार पर तैनात हैं, जहां पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया है. यहां हर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं है. केवल परिवार वाले और डाक्टर ही आ जा सकते हैं .

उधर महिला अधिकारियों सहित सीबीआई अफसरों का एक दल पीड़िता के परिवार वालों से बातचीत करने ट्रामा सेंटर भी पहुंचा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget