एक्सप्लोरर

नोएडा: विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से ठगे लाखों रुपये

नोएडा पुलिस ने सौ से अधिक लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है.

नोएडा: रूस और सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करों ने सौ से ज्यादा लोगों से लाखों रूपये की ठगी की. ठगी के शिकार हुए 70-80 युवक बृहस्पतिवार की सुबह में थाना सेक्टर 20 पहुंचे, तथा पुलिस से इस मामले की शिकायत की.

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि डी- 35 सेक्टर 2 में एएसआर इंटरनेशनल के नाम से सूर्या राय और उसके साथियों ने एक ऑफिस खोला था. उन्होंने बताया कि इन लोगों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले बेरोजगार युवकों को रूस और सिंगापुर भेजने का लोभ देकर अपने जाल में फंसा लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस कंपनी के लोगों ने 100 से ज्यादा बेरोजगार युवकों से 50 हजार रूपये से ले कर एक लाख रुपये विदेश भेजने के नाम पर लिया. ठगों ने 21 अगस्त, 22 अगस्त व 23 अगस्त को तीन शिफ्ट में युवकों को विदेश भेजने का समय दिया था.

जब युवक बृहस्पतिवार को सेक्टर दो स्थित ऑफिस में टिकट व पासपोर्ट आदि लेने पहुंचे तो कंपनी के लोग वहां पर ताला बंद करके भाग गए. थाना प्रभारी ने बताया कि ढेर सारे युवकों के पासपोर्ट आदि इन्हीं के पास है. इन लोगों ने चेन्नई की रहने वाली कामिनी नामक महिला के एक्सिस बैंक के खाते में इनसे पैसा डलवाया है.

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ितों में से एक रियाज ने बताया कि इस कंपनी के कर्ताधर्ता सूर्या राय, अफजाल अंसारी, कामिनी सभी लोग कार्यालय से भाग गए हैं. पुलिस ने इस मामले में उक्त कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget