एक्सप्लोरर

रन फॉर यूनिटी में दौड़े केशव मौर्य, कहा- कांग्रेस ने पटेल को नहीं बनने दिया PM

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए. वे करीब एक किलोमीटर तक दौड़े भी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार पटेल की अनदेखी की थी.

प्रयागराज: लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर प्रयागराज में कई जगहों पर रन फॉर यूनिटी रेस का आयोजन किया गया. शहर से तकरीबन पचास किलोमीटर दूर प्रतापपुर इलाके के हुई रन फॉर यूनिटी रेस में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए.

बीमारी के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य ने करीब एक किलोमीटर की दौड़ भी लगाई. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सरदार पटेल की अनदेखी करने व उनके साथ अन्याय करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद की वजह से ही सरदार पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि वह उसके असली हकदार थे.

केशव मौर्य ने इस मौके पर कहा कि अगर सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश की तस्वीर कुछ दूसरी ही होती. मोदी सरकार सरदार पटेल को उचित सम्मान दिलाने में लगी हुई है, इसीलिये उनके जन्मदिवस को हर साल देश की एकता के लिए समर्पित किया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि सरदार पटेल को उचित सम्मान मिलना परिवारवाद की राजनीति करने वालों को कतई अच्छा नहीं लग रहा है.

प्रयागराज के प्रतापपुर में हुई रन फॉर यूनिटी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही सैकड़ों की तादात में लोगों ने दौड़ लगाई और देश की एकता व अखंडता में सहयोग देने का संकल्प लिया. प्रयागराज में सरदार पटेल की जयन्ती पर कई दूसरी जगहों पर भी न सिर्फ रन फॉर यूनिटी रेस का आयोजन हुआ, बल्कि कई दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किये गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget