एक्सप्लोरर

पैसों की कमी के चलते विदेश में नहीं खेल पाएगा बरेली का कराटे चैंपियन, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वो खेलकूद को बढ़ावा दे रहे हैं. सीएम योगी कहते है वो खिलाड़ियो को कोई परेशानी नही होने देंगे. लेकिन यूपी के बरेली में 15 साल का कराटे का इंटरनेशनल प्लेयर पैसों के अभाव में मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में नही जा पायेगा.

बरेली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वो खेलकूद को बढ़ावा दे रहे हैं. सीएम योगी कहते है वो खिलाड़ियो को कोई परेशानी नही होने देंगे. लेकिन यूपी के बरेली में 15 साल का कराटे का इंटरनेशनल प्लेयर पैसों के अभाव में मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में नही जा पायेगा. बरेली में कराटे के इंटरनेशनल प्लेयर को सरकार से मदद की गुहार है. प्लेयर अमन पाल का मलेशिया में होने वाली कराटे की इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सलेक्शन हो गया है. लेकिन उनके पास मलेशिया जाने का किराया नहीं है. ऐसा लग रहा है कि पैसों के अभाव में अमन का सपना अधूरा रह जायेगा.

बरेली के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के घर के पास कालीबाड़ी में रहने वाले यमुना प्रसाद का 15 साल का बेटा अमन पाल राठौर पिछले साल श्रीलंका से कराटे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था. उस वक्त भी अमन के परिवार के सामने पैसों की दिक्कत थी. लेकिन अमन के मां-बाप ने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए अपने गांव का पुस्तैनी मकान बेचकर बेटे को श्रीलंका भेजा था.

अमन अब तक दर्जनों नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुका है. उसको कई सारे गोल्ड और सिल्वर मेडल मिला है. इतना ही नहीं उसके पास कई सारे सर्टिफिकेट भी हैं. लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद अमन परेशान है. उसका परिवार टेंशन में है कि वो इस बार 29 जून को मलेशिया में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जा भी पायेगा या नहीं.

अमन का परिवार किराये के मकान में रहता है और उसके पिता मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. अमन ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा पास की है और वो इस समय 11 वीं में है. अमन की मां का कहना है कि वो भी इंटरनेशनल प्लेयर रह चुकी हैं लेकिन गरीबी की वजह से वो आगे नहीं बढ़ सकीं. अब वही समस्या उसके बेटे के सामने भी आ रही है. लेकिन वो चाहती हैं कि उनका बेटा इस देश का नाम रोशन करे. इसके लिए सरकार उनकी मदद करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget