एक्सप्लोरर

कपिल सिब्बल के बुक लॉन्च पर बोले शरद यादव- महाभियोग के बाद आने लगे सही फैसले

अगले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई. इस दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम भारत होगा. मनमोहन सिंह ने रोजगार, खेती से लेकर सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार को नाकाम बताया.

नई दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की किताब ‘शेड्स ऑफ ट्रुथ’ के विमोचन के मौके पर आज विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता तो मौजूद थे ही सीताराम येचुरी, शरद यादव, प्रफुल्ल पटेल, फारूक अब्दुल्ला जैसे प्रमुख विपक्षी नेता भी पहुंचे.

इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का मामला भी उठा. पी चिदंबरम ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी में दो राय थी. एक वर्ग इसके पक्ष में था दूसरा इसलिए इसके विरोध में था क्योंकि ये प्रक्रिया के पहले ही चरण में लुढ़क जाता. मैं भी विरोध में था. हालांकि पार्टी ने महाभियोग के पक्ष में फैसला किया लेकिन ये पहले चरण को ही पार नहीं कर सका. पहली बार कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि इस मुद्दे पर पार्टी में आमराय नहीं थी. सीताराम येचुरी ने कहा कि कांग्रेस ने फैसला लेने में देरी कर दी. वहीं इस चर्चा को खत्म करते हुए ने शरद यादव ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कुछ भी हुआ हो महाभियोग के बाद ठीक फैसले आने लगे.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को जम कर घेरा. मनमोहन सिंह ने रोजगार, खेती से लेकर सीमाओं की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार को नाकाम बताया. उन्होंने कहा कि चार सालों में सरकार वादे पूरा करने में असफल रही है. सरकार पर बड़ा हमला करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि आज महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना है. वहीं सिब्बल ने कहा कि गठबंधन की राजनीति ही देश को आगे लेकर जा सकती है.

जाहिर है अगले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई. इस दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम भारत होगा. बता दें कि कपिल सिब्बल ने अपनी नई किताब में मोदी सरकार के चार सालों की जम कर आलोचना की है साथ ही यूपीए की हार की समीक्षा भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
Live: CJP नेताओं से मुलाकात के पहले गृह मंत्री अमित शाह के घर अहम बैठक, ये मंत्री हुए शामिल
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
सोनम के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आज लिक्विड पर रहेंगे लेकिन...
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget