एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विकास दुबे का खास साथी दयाशंकर मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर देहात में खतरनाक अपराधी विकास दुबे पर पुलिस का शिकंजा का सकता जा रहा है. देर रात मुठभेड़ में विकास का दाहिना हाथ माना जाने वाला दयाशंकर एक मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

कानपुर(प्रभात अवस्थी और संतोष कुमार का इनपुट). कानपुर देहात में आठ पुलिस वालों की हत्या को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे को ढूंढने के लिये यूपी एसटीएफ की टीम लगातार ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा राज्य सरकार ने विकास दुबे पर घोषित इनाम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. यही नहीं पूरे हत्याकांड में नामजद 18 अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया है. शनिवार को एडीजी जोन जेएन सिंह के पास इसकी रिपोर्ट बनाकर इनाम की रकम एक लाख कर दिए जाने की संस्तुति की गई है.

विकास का खास सहयोगी दयाशंकर गिरफ्तार इस बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विकास दुबे का खास सहयोगी और पुलिस वालों पर हमला करने वाला दयाशंकर देर रात मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई. घायल दयाशंकर पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है. जानकारी के मुताबिक दयाशंकर विकास के साथ घर पर ही रहता था. पूछताछ में दयाशंकर से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं.

जिले के टॉप अपराधियों में नाम न होना सवाल खड़े करता है

विकास दुबे का दबदबा कहें या उसका खौफ पांच हत्या समेत कुल 71 केस दर्ज होने के बाद भी ये अपराधी जिले और ना ही थाने की टॉप-10 अपराधियों की सूची में था. इसके अलावा उसका गैंग भी रजिस्टर्ड नहीं किया गया था. लगभग दो दशक में कई सरकारें रहीं और तमाम अफ़सर भी बदल गए लेकिन किसी ने भी ऐसा नहीं किया.

बीते दिनों कानपुर में तैनाती पर आए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने आते ही जिले के टॉप मोस्ट अपराधियों पर कार्रवाई की समीक्षा की और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की, लेकिन उस वक़्त भी किसी ने उन्हें विकास दुबे के बारे में नहीं बताया.

घटना के बाद से विकास दुबे के गांव बिकरू से सैकड़ों परिवार घरों में ताला लगाकर चुपचाप भाग निकले हैं. लोगों में दहशत है कि पुलिस कहीं नजदीकी होने के नाते उनके खिलाफ भी कार्रवाई न कर दे. जो लोग गांव में हैं भी, वे घरों से नहीं निकल रहे. चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर बड़ा एक्शन, जेसीबी से ढहाया घर

Kanpur Encounter: विकास दुबे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर, छापेमारी कर रही कई टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget