एक्सप्लोरर

झांसी: रेलवे स्टेशन पर हो रहा था लड़की का सौदा, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पकड़ लिया पूरा रैकेट

लड़की का कहना है कि उसे 15 हजार में यह लोग बेच रहे थे और पैसे बढ़ाने पर बहस चल रही थी. उसे पहले तमिलनाडु और दिल्ली ले जाया गया. अंत में उसे झांसी में लाकर बेचा जा रहा था.

झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर की मुस्तैदी से एक अनहोनी होने से बच गई, सतर्क आरपीएफ इंस्पेक्टर ने एक युवती को बिकने से बचा लिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियां चल रहीं हैं. इसी आधार पर उन्होंने दो महिलाओं समेत एक शख्स से पूछताछ की.

 मानव तस्करी से जुड़ा हुआ था मामला

पूछताछ में जो तथ्य निकलकर सामने आया उसने आरपीएफ को हिलाकर रख दिया. पूरा मामाला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ था. वहां एक लड़की को बेचने का सौदा हो रहा था जिसकी कीमत 15000 रुपए लगाई गई थी. दिल्ली निवासी दिनेश सिंह ललितपुर की रहने वाली दलाल किरन के साथ एक ग्वालियर निवासी युवती का 15000 रुपए में सौदा कर रहा था.

 ग्वालियर के बहोड़पुर थाने में दर्ज था लड़की के अपहरण का मुकदमा

किरन उससे कुछ ज्यादा पैसे मांग रही थी, मगर वह कह रहा था कि आजकल मार्केट में 10 हजार में ही लड़कियां मिल जाती हैं. युवती का ग्वालियर के बहोड़पुर थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

तमिलनाडु और दिल्ली घूमाने के बाद झांसी में तय हुआ था सौदा

लड़की का कहना है कि उसे 15 हजार में यह लोग बेच रहे थे और पैसे बढ़ाने पर बहस चल रही थी. उसे पहले तमिलनाडु और दिल्ली ले जाया गया. अंत में उसे झांसी में लाकर बेचा जा रहा था. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ललितपुर की किरन से उसकी पहले से पहचान थी. क्योंकि मुकदमा ग्वालियर में दर्ज है लिहाजा तीनों को ग्वालियर पुलिस बुलाकर उनके हवाले किया जा रहा है.

आरपीएफ के जवानों ने बचाई थी मुसाफिर की जान

बता दें कि इससे पहले झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने प्लेटफॉर्म से ट्रेन में चढ़ते वक्त पटरी पर गिर रहे मुसाफिर को मौत के मुंह से निकाल लिया था. पानी लेकर वापस लौट रहे बुजुर्ग यात्री की राजधानी एक्सप्रेस गंतव्य की ओर रवाना हो रही थी और यात्री दौड़कर कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसला और वो गिर गया इससे पहले कि वो ट्रेन के नीचे आता जवान ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे बचा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget