एक्सप्लोरर

झांसी और आसपास के क्षेत्रों को टिड्डी दल से फिलहाल मिली राहत, पैनी नजर बनाए हुए है जिला प्रशासन

फसलों पर हमला कर उन्हें तहस-नहस करने वाले टिड्डी दल से फिलहाल झांसी और आसपास के क्षेत्रों को राहत मिली हुई नजर आ रही है. कीटनाशकों के प्रहार से तितर-बितर हुआ यह टिड्डी दल बहुत आंशिक रूप में रह गया है. झांसी जिला प्रशासन टिड्डी दल की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले और आसपास के क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह के दौरान फसलों पर तीन बार हमला कर चुके घातक टिड्डी दल से फिलहाल पिछले 48 घंटे से राहत मिलती दिखाई दे रही है. पिछले दिनों लगातार हो रहे कीटनाशकों के प्रहार से तितर-बितर हुआ यह टिड्डी दल बहुत आंशिक रूप में रह गया है तथा जिले से जुड़े मध्य प्रदेश की सीमावर्ती इलाके में छिटपुट रूप से घूम रहा है. फिलहाल इस दल की उपस्थिति मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर और शिवपुर क्षेत्र में भी बनी हुई है. आगे की स्थिति के लिए हवा के रुख के अनुसार प्रशासन सहित केन्द्रीय दल सतर्कता बनाए हुए हैं.

इन टिड्डी दलों के संबंध में उपनिदेशक झांसी मंडल कृषि कमल कटियार ने शनिवार को बताया कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक उत्तर पश्चिम में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की हवाओं के चलते जनपद की ओर इस दल के आने की संभावना कम है तथा शाम पांच बजे से सात बजे के बीच उत्तर एवं उत्तर पश्चिम की ओर से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण इस दल के जनपद से जुड़े मध्य प्रदेश के क्षेत्रों में ही बने रहने की संभावना है.

कमल कटियार ने बताया कि नम मौसम, हल्की वर्षा एवं हवा की गति के आधार पर टिड्डी दल के छोटे-छोटे दलों में बंटने तथा घुमावदार पथ अपनाने की संभावना है. यह दल दोपहर में शिवपुरी से ललितपुर की ओर तथा शाम के समय निवाड़ी, अशोक नगर, बबीना, चंदेरी, मुंगावली आदि क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है.

झांसी और आसपास के क्षेत्रों को टिड्डी दल से फिलहाल मिली राहत, पैनी नजर बनाए हुए है जिला प्रशासन

बीती रात मिली सूचना के आधार पर पता चला है कि टिड्डियों का एक दल अलवर, राजस्थान में मौजूद है. वर्तमान हवा के रुख के अनुसार इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर भानगढ़, टोंक, सवाई माधोपुर आदि क्षेत्रों की तरफ बढ़ने की संभावना है. कटियार ने कहा कि इन तमाम जानकारियों के साथ झांसी जिला प्रशासन टिड्डी दल की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है.

गोरखपुर के बाद बलिया में हुई चमगादड़ों की मौत, प्रशासन में हड़कंप, दहशत में आये लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget