एक्सप्लोरर

आजम खान के समर्थन में आए मुलायम सिंह यादव, ढाई साल बाद कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

समाजवादी पार्टी की तरफ से संदेश आया है कि मंगलवार को मुलायम सिंह यादव दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. आजम खान मुसीबत में हैं. उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. वे किस हालत में हैं ये किसी को पता नहीं है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव मंगलवार को प्रेस कनफ़्रेंस कर रहे हैं. खास बात है कि उनका ये प्रेस कॉन्फ्रेंस लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस में होगा. जिसने भी ये खबर सुनी, सब हैरान रह गए. जितने मुंह उतनी बातें. वो ऐसा इसीलिए क्योंकि परिवार में घमासान के बाद नेताजी ने कभी पीसी नहीं की. दो साल से भी अधिक हो गए इस बात को. समाजवादी पार्टी के समर्थक मुलायम सिंह यादव को नेताजी कह कर बुलाते हैं.

समाजवादी पार्टी की तरफ़ से संदेश आया है कि मुलायम सिंह यादव मंगलवार को दोपहर 1 बजे पीसी करेंगे. बताया गया कि पूर्व रक्षा मंत्री और मैनपुरी के सांसद पत्रकारों से बात करेंगे. लेकिन मुद्दा क्या हो सकता है ? आखिर वो कौन सी बात है जिसे बताने के लिए मुलायम को ढाई साल बाद पीसी करनी पड़ रही है. इन दिनों उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. लेकिन बात ही कुछ ऐसी है. उनके दोस्त आजम खान मुसीबत में हैं. रामपुर के सांसद आजम खान पर अब तक 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. भैंस चोरी और लूटपाट से लेकर जमीन हड़पने तक. पुलिस उनके घर वालों तक से पूछताछ कर चुकी है. आजम खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. वे कहां हैं, किस हालात में हैं, किसी को नहीं पता. एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि मुलायम सिंह कल आजम खान के समर्थन में पीसी करने वाले हैं.

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा भी राज्यसभा से सांसद हैं. खबर है कि रविवार को वे लखनऊ आई थीं. उन्होंने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. बातचीत बड़ी लंबी रही. तंजीम ने नेताजी से अपने पति आजम को बचाने की गुहार लगाई. जिसके बाद मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश यादव से बातचीत की. फिर तय हुआ कि नेताजी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अखिलेश ने समाजवादी पार्टी ऑफिस में इसे करने का सुझाव दिया. मुलायम झट तैयार हो गए.

मुलायम सिंह यादव को आजम खान से दोस्ती के नाते ढाई साल बाद पीसी करने आना पड़ रहा है. दोनों की दोस्ती करीब 33 साल पुरानी है. मुलायम ने जब 1992 में समाजवादी पार्टी बनाई. तब से आजम खान उनके साथ रहे हैं. बीच में अमर सिंह के कारण कुछ महीनों के लिए आजम पार्टी से अलग हो गए थे. आजम खान कई बार कह चुके हैं कि उनकी सियासत मुलायम सिंह तक ही है. मुलायम परिवार में मचे घमासान के दौरान आजम ने शिवपाल यादव के बदले अखिलेश यादव का साथ दिया था. आजम के समर्थन में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने पिछले ही महीने सड़कों पर प्रदर्शन भी किया था. ये समय का फेर ही है कि जिस आजम की भैंस चोरी होने पर बड़े बड़े पुलिस अफसर उसे ढूंढने में जुट गए थे, अब वही आजम खान भैंस चोरी के आरोपी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget