एक्सप्लोरर

Meerut: कोरोना के साये में पुलिसकर्मी, जिले में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को बांटे गए फेस शील्ड

मेरठ जिले में पुलिसकर्मी भी कोरोना के साये में हैं. कई पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार को 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड बांटे गए. जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 270 हो गया है.

मेरठ: वाराणसी, कानपुर के बाद अब मेरठ में भी पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद आलाधिकारी हरकत में आ गए हैं. बुधवार को सड़कों और हॉटस्पॉट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियो को फेस शील्ड बांटे गए, ताकि वो इस महामारी से खुद को बचा सकें.
मेरठ जोन के ADG प्रशांत कुमार ने जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया और निरीक्षण के दौरान पाया कि जो पुलिसकर्मी दिन रात हॉटस्पॉट और सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं, वो असुरक्षित हैं. यही वजह है कि बुधवार को जिले में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड दिए गए.
जब एबीपी गंगा ने पूछा कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ही ये कदम क्यों उठाया गया, पहले क्यों नहीं? तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि समय-समय पर पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया गया है, जो भी आवश्यकता हुई है, उन्हें दिया गया है. फिर चाहे मास्क हो या सेनेटाइजर, सब मुहैया कराया गया है और आगे भी मुहैया कराया जाएगा.
मेरठ कोरोना अपडेट
बता दें कि मेरठ में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 270 हो गया है. वहीं अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 66 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके है. वहीं हॉटस्पॉट की बात करें, तो उनकी संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है और अबतक जिले में 56 हॉटस्पॉट बन चुके हैं, जिसमें से 13 ग्रीन जोन में भी आ चुके हैं.
कोरोना फैलाने पर जमातियों पर कार्रवाई
इसके अलावा कोरोना फैलाने के आरोपों से घिरे जमातियों पर भी कार्रवाई की गई है. जिले में 321 जमातियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है.  19 विदेशी जमातियों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं. सभी विदेशी जमातियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. जलीकोठी मस्जिद के मुतवल्ली पर NSA लगाया गया है, जिसने जमातियों को शरण दी थी और पुलिस पर हमला किया था. जमातियों पर हुई कार्रवाई की ये जानकारी SSP अजय साहनी ने दी है.
यह भी पढ़ें:
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget