एक्सप्लोरर

अवैध खनन मामला: हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, सीबीआई पेश करेगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में जांच एजेंसी सीबीआई को प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करनी है. दोपहर करीब बारह बजे चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस चंद्रधारी सिंह की डिवीजन बेंच में होने वाली सुनवाई में अदालत जांच एजेंसी को कोई नये दिशा निर्देश भी जारी कर सकती है.

प्रयागराज: अखिलेश यादव राज में यूपी में हुए खनन घोटाले की अहम सुनवाई आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी. खनन घोटाले में ही देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने पिछले हफ्ते महिला आईएएस अफसर बी. चन्द्रकला के आवास पर छापेमारी की थी, जबकि जांच के दायरे में समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी आने की आशंका जताई जा रही है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में जांच एजेंसी सीबीआई को प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करनी है. दोपहर करीब बारह बजे चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस चंद्रधारी सिंह की डिवीजन बेंच में होने वाली सुनवाई में अदालत जांच एजेंसी को कोई नये दिशा निर्देश भी जारी कर सकती है.आज होने वाली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है. हाईकोर्ट में इस मामले की नियमित सुनवाई बारह जनवरी को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई आज ही की जाएगी.

अखिलेश राज में बड़े पैमाने पर हुए अवैध खनन की सीबीआई जांच के आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ही अट्ठाइस जुलाई साल 2016 को दिए थे. तत्कालीन अखिलेश सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ स्पेशल अपील भी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने न सिर्फ अपील को खारिज कर दिया था, बल्कि सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई थी. अदालत ने उस वक्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर कुछ गड़बड़ नहीं हुआ है तो डरने की क्या जरूरत है.सीबीआई जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच में सीबीआई ने सबसे पहले कौशाम्बी जिले में हुए खनन को लेकर केस दर्ज किया था और उसके बाद हमीरपुर जिले में किया था. कथित घोटाले के वक्त हमीरपुर की डीएम तेज तर्रार महिला आईएएस बी चन्द्रकला थीं. उन पर आरोप था कि ई-टेंडरिंग की अनदेखी करते हुए मनमानी तरीके से खनन पट्टे बांटे थे और कई लोगों को फायदा पहुंचाया था. सुनवाई दोपहर करीब बारह बजे होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget