एक्सप्लोरर

पैसों के लिए पंखे से लटका कर की पत्नी की पिटाई फिर वीडियो बना कर दिया वायरल

पति ने वीडियो लड़की के मायके भी भेज दिया. उसने वीडियो के साथ यह संदेश भी भेजा कि जब तक 50 हजार रुपए दहेज में नहीं दोगे, इसी तरह तुम्हारी बेटी को मारते पीटते रहेंगे.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वहशी पति का हैवानियत भरा वीडियो सामने आया है. यहां दहेज के लिए पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा फिर उसके हाथ बांधकर लटका दिया और फिर घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हैवानियत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

हैवानियत की ये घटना चैक कोतवाली क्षेत्र के नवादा इन्देपुर की रहने वाली रूचि शुक्ला के साथ घटित हुई है. दरअसल रूचि की शादी लखीमपुर के अशोक के साथ 4 साल पहले हुई थी. शादी के बाद अशोक और उसके परिवार वालों ने दहेज के लिए रूचि का उत्पीड़न शुरू कर दिया. एक साल पहले रूचि ने एक बेटे को जन्म दिया. इस दौरान रूचि के इलाज पर पति का पैसा खर्च हुआ. पति अपनी पत्नी रूचि पर मायके से पचास हजार लाने का दबाव बना रहा था. रूचि के मना करने पर बहशी पति ने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा ओर बेहोश होने पर उसके हाथ बांधकर उसे लटका दिया. पति ने रूचि को यातनाएं देने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और लड़की के भाई के मोबाईल पर भी भेज दिया. पति ने रूचि के घर वालों को धमकी दी कि अगर उसे पचास हजार रुपए नहीं दिए तो वो ऐसे ही यातनाएं उसे रोज देगा और उसे मार देगा. बेटी के साथ हैवानियत का वीडियो देखकर रूचि के परिवार वाले बेचैन हो गए जब वो बेटी के घर पहुंचे तो बेटी घर पर बेहोशी की हालत में मिली और पति समेत उसके परिवार वाले लापता मिले. परिवार के लोग उसे शाहजहांपुर लाए जहां पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो डॉक्टर भी उसके शरीर पर मिले निशान देखकर हैरान रह गए. परिवार ने बेटी के साथ हुए हैवानियत का वीडियो पुलिस को सौंप दिया है. इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने पति सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget