एक्सप्लोरर

यूपी के प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी, छत पर सोते पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

यूपी के प्रयागराज में डबल मर्डर की एक वारदात से सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में घर की छत पर सो रहे पति-पत्नी की ईंट-पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मौत के घाट उतारे गए दंपत्ति के साथ ही उनके तीन बच्चे भी सोए हुए थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है.

पहली नज़र में मामला लूट का समझ आ रहा है, लेकिन परिवार वालों ने आपसी रंजिश का शक जताते हुए गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि साथ सो रहे बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचाना और मौत के घाट उतारी गई महिला के शरीर पर मंगलसूत्र व दूसरे गहने मौजूद होना कई सवाल खड़े कर रहा है.

डबल मर्डर की यह वारदात फिलहाल मिस्ट्री बनी हुई है, जिसे सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में लूट और रंजिश के साथ ही कई दूसरे एंगल पर भी छानबीन की जाएगी.

दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के सोरांव थाना इलाके के लाल सरांय गांव की है. यहां रहने वाले तकरीबन पैंतीस साल के नागेंद्र भूषण तिवारी पेशे से किसान थे. नागेंद्र रात को पत्नी मनोरमा व तीनों बच्चों के साथ घर की छत पर सोये हुए थे. बच्चे दो साल, चार साल और सात साल की उम्र के थे. नागेंद्र और मनोरमा अलग अलग चारपाइयों पर किनारे की तरफ लेटे थे, जबकि तीनों बच्चे बीच में दो चारपाइयों पर सोए हुए थे.

सुबह बच्चों की जब आंख खुली तो माता - पिता की खून से लथपथ लाश देखकर उनकी चीख निकल पड़ी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची. छत पर ही धारदार हथियार और खून सने ईंट - पत्थर पड़े हुए थे. घर का दरवाजा व आलमारी टूटी हुई थी और सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे.

हालांकि मौत के घाट उतारी गई मनोरमा के शरीर का मंगलसूत्र व दूसरे गहने मौजूद थे. बच्चों को न तो कोई नुकसान पहुंचाया गया था और न ही उन्हें देर रात किसी वक्त हुई वारदात के बारे में जानकारी मिली. मौके पर पुलिस के तमाम अफसर भी पहुंचे लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका. अफसरों का दावा है कि इस मामले में कई एंगल पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही कातिलों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget