एक्सप्लोरर

हाशिमपुरा नरसंहार: पति, बेटे को खोने वाली जरीना बोलीं- उम्रकैद नाकाफी, फांसी होनी चाहिए

31 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला पीड़ितों को उनके रिसते जख्मों पर मरहम जैसा नहीं लगता. लोग इस फैसले से खुश नजर नहीं आए.

मेरठ: 31 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला पीड़ितों को उनके रिसते जख्मों पर मरहम जैसा नहीं लगता. लोग इस फैसले से खुश नजर नहीं आए.

72 साल की जरीना ने कहा कि वारदात के वक्त जो जवान थे, वो आज जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हैं. घर का मुखिया गया तो जिंदगी जार-जार होकर रह गई. सरकार से न तो मदद मिली और न कानूनी सहारा. ऐसे में जो इंसाफ मिला है वह नाकाफी है.

जरीना के सामने जैसे ही हाशिमपुरा नरसंहार का जिक्र हुआ, आखों से आंसू बह निकले. सुबह से टेलीविजन से सामने बैठीं जरीना के चेहरे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुकून नहीं दिखा. उन्होंने साफ कहा कि ये इंसाफ काफी नहीं है.

उन्होंने कहा,"मैंने तो कानून और अल्लाह से कातिलों के लिए मौत की सजा मांगी थी." जरीना ने इस वारदात में जब अपने शौहर जहीर अख्तर और 17 साल के बेटे जावेद को खोया. उनके शौहर अपने पीछे 9 बच्चों को छोड़ गये थे. बमुश्किल बच्चों की परवरिश हो पाई.

जरीना कहती हैं कि जो हमारे इस दुनिया से चले गये उनको हम देख नहीं सकते, लेकिन आरोपियों को सजा मिलने के बाद भी उनके घरवाले उनसे जेल में मिल सकते हैं. इस सजा को हम सजा नहीं मानते. आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए.

गौरतलब है कि 22 मई 1987 को मेरठ के हाशिमपुरा इलाके में दंगों के बाद तैनात पीएसी जवानों ने 42-45 मुसलमान नौजवानों को तलाशी और पूछताछ के नाम पर उनके घरों से निकाला और एक ट्रक में भरकर मुरादनगर नहर पर ले गये.

ट्रक में बैठे नौजवानों पर पीएसी के जवानों ने गोलियां चलाई और उन्हें मारने के बाद उनकी लाशें गंगनहर में फेंक दीं. इस वारदात में 3 लोग जिंदा बच गए जो बाद में कानूनी प्रक्रिया में वारदात के चश्मदीद बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget