एक्सप्लोरर

जेल में डांसरों को नचाने वाले, कैदियों की पिटाई कराने वाले अफसर पर चला योगी का डंडा

क़ैदियों की पिटाई के मामले में हमीरपुर के जेल सुपरिटेंडेंट हरबक्श सिंह को निलंबित कर दिया गया है. ABP न्यूज़ पर ख़बर दिखाए जाने के बाद ये कार्रवाई हुई है.

लखनऊ: क़ैदियों की पिटाई के मामले में हमीरपुर के जेल सुपरिटेंडेंट हरबक्श सिंह को निलंबित कर दिया गया है. ABP न्यूज़ पर ख़बर दिखाए जाने के बाद ये कार्रवाई हुई है. वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए.

जेल विभाग के मुखिया एडीजी चंद्र प्रकाश को ये ज़िम्मेदारी दी गई. जांच में जेल सुपरिटेंडेंट पर लगे आरोप सही पाये गए. रिपोर्ट के आधार पर हरबख़्श सिंह को सस्पेंड कर दिया गया.

विहिप नेता का बयान- सोने की टोटियां लगाई थीं अखिलेश ने, दीवीरों में थीं सोने की सिल्लियां

11 जून को एक यूपी में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक ऑफ़िस में दो लोग बारी-बारी से पांच लोगों को पीटते दिख रहे हैं. चमड़े के पट्टे से एक आदमी पिटाई करता है और दूसरा व्यक्ति उसे पकड़े रहता है.

जेल में डांसरों को नचाने वाले, कैदियों की पिटाई कराने वाले अफसर पर चला योगी का डंडा

पता चला वीडियो हमीरपुर के जेलर सुपरिटेंडेंट के ऑफ़िस का है जहाँ जेल के दो कर्मचारियों ने 5 क़ैदियों की पिटाई की. ग़ौर से देखने पर पता चला कि वीडियो जाड़े का हो सकता है. कुछ क़ैदियों ने स्वेटर पहन रखा था.

जब अचानक लखनऊ के इन 6 खास लोगों के घर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

जांच में ये पता चला कि जनवरी महीने में जेल के अंदर पार्टी हुई थी. बाहर से कुछ डांसर बुलाई गई थीं. जेल सुपरिटेंडेट भी ख़ुद वहां मौजूद थे. शराब के जाम छलके, ख़ूब नाच गाना हुआ. किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया जिसका पता इसी महीने चला.

जेल सुपरिटेडेंट को पहले शक डॉक्टरों पर हुआ. डाक्टरों ने विरोध किया तो वे और उनके स्टाफ़ क़ैदियों पर पिल पड़े. जिस पर शक हुआ उसकी ख़ूब धुनाई हुई.

पहले क़ैदियों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ फिर जनवरी महीने में हुई डाँस पार्टी का भी. जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. जेल के एडीजी चंद्र प्रकाश की रिपोर्ट पर हरबक्श सिंह पर गाज गिर गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget