एक्सप्लोरर

गुंजन खेमका हत्याकांड: मर्डर के पीछे व्यावसायिक कारण, किसी जान-पहचान वाले का ही हाथ- सूत्र

इस हत्याकांड के बाद से ही राजनीति भी तेज हो चुकी है, विपक्ष गुंजन खेमका की हत्या के बहाने सरकार को घेर रही है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिस राज्य में सरकार अपराधियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती हो, वहां जनता भगवान भरोसे ही रहेगी.

पटना: 20 दिसंबर को हाजीपुर इंडस्ट्रियल इलाके में बीजेपी नेता और पटना के बड़े कारोबारी गुंजन खेमका की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि अभी तक की जांच में हत्या के पीछे व्यावसायिक कारण ही निकल कर सामने आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था उससे ये साफ है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है.

हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है. पटना एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि हत्या की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. मनु महाराज के मुताबिक हत्या के तरीके से साफ है कि अपराधी गुंजन को मारने की मंशा से ही आया था. मनु महाराज ने बताया कि इस हत्याकांड में गुंजन खेमका के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है क्योंकि गुंजन का ड्राइवर इस हत्याकांड का इकलौता चश्मदीद है इसलिए उससे इस घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली जा रही है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुंजन खेमका हत्याकांड में अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है. कल यानी मंगलवार को ही मुजफ्फरपुर के कांटी से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, सूत्रों का दावा है कि गुंजन खेमका की इस शख्स पर लाखों की देनदारी थी. गुंजन खेमका शख्स पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे, हालांकि क्या इस शख्स की हत्याकांड में कोई भूमिका है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

मंगलवार को ही गुजरात पुलिस ने दादर से उस युवक को भी गिरफ्तार किया है जिसने इसी साल जून महीने में गुंजन खेमका को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी. हालांकि उस समय पुलिस ने युवक को मानसिक विक्षिप्त बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. लेकिन खेमका की हत्या के बाद जब पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे तो आनन-फानन में गुजरात से उस 'मानसिक विक्षिप्त' युवक को गिरफ्तार कर पटना लाया जा रहा है. हालांकि पटना एसएसपी मनु महाराज का दावा है कि गुजरात से गिरफ्तार किए गए युवक अंजर अंसारी का गुंजन खेमका की हत्या से कोई संबंध नहीं है फिर भी किसी के मन में कोई शक न रहे इसलिए युवक को पटना लाकर पूछताछ की जाएगी.

इस हत्याकांड के बाद से ही राजनीति भी तेज हो चुकी है, विपक्ष गुंजन खेमका की हत्या के बहाने सरकार को घेर रही है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिस राज्य में सरकार अपराधियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती हो, वहां जनता भगवान भरोसे ही रहेगी. मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का राज कायम हो चुका है, अपराधियों के मन से पुलिस-प्रशासन का डर जा चुका है. उन्होंने कल गुजरात से मानिसक तौर पर विक्षिप्त शख्स की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए. तिवारी ने कहा कि जब पुलिस उस मानसिक तौर पर विक्षिप्त शख्स की इस हत्याकांड में संलिप्तता नहीं मान रही है तो फिर उसे गिरफ्तार क्यों किया गया है? और अगर वो शख्स वाकई में संदेहास्पद है तो उसे छह महीने पहले उस वक्त क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया जब उसने गुंजन खेमका को जान से मारने की धमकी दी थी.

आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए ये कार्रवाई कर रही है. तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग सीट शेयरिंग में व्यस्त रहेंगे तो ऐसे में पुलिस-प्रशासन क्या ही करेगा, यही कारण है कि हत्या के एक हफ्ते बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. मृत्युंजय तिवारी ने पटना एसएसपी मनु महाराज के प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पुलिस अफसर एक हत्या के मामले को नहीं सुलझा पा रहा है उसे हत्याकांड के चार दिन बाद ही प्रमोशन दे दिया जा रहा है.

वहीं सरकार में शामिल बीजेपी भी अपने ही नेता की हत्या के बाद से बैकफुट पर नजर आ रही है. बीजेपी नेता खुलकर तो अपनी सरकार को नहीं घेर पा रहे लेकिन सरकार से जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बीजेपी विधायक और बिहार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने सरकार से त्वरित कार्रवाई करने और व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. संजीव चौरसिया ने साथ ही विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, कहा- पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी
Kumbh 2027: मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है
मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget