एक्सप्लोरर

पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त होने, देरी से इलाज के कारण गुजरात में बढ़ रही है मृत्यु दर- सरकार

गुजरात में कोरोना संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है. इसके अलावा 30 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1249 पहुंच गई है.

गांधीनगर: गुजरात सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों के पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने और चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने में देरी अहमदाबाद और राज्य के शेष हिस्से में अधिक मृत्युदर के लिए जिम्मेदार है. एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मृत्युदर देश में सर्वाधिक है. राज्य में मृत्युदर 6.22 प्रतिशत है और अहमदाबाद में यह दर और भी अधिक 7.2 प्रतिशत है.

गुजरात में कोरोना संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है. इसके अलावा 30 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1249 पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 20,097 है.

"संक्रमित मरीजों में से 84% अन्य बीमारियों से भी पीड़ित" राज्य प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने मीडिया से कहा, "गुजरात में संक्रमित मरीजों में से 84 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं. उन मरीजों के मरने की दर अधिक है जिनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर है."

रवि ने कहा, "इन समूहों में 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. इन समूहों के अलावा उन मरीजों को भी अधिक खतरा है जो पहले से बीमार हैं. इसका एक अन्य कारण मरीजों का चिकित्सकीय उपचार के लिए देरी से पहुंचना है."

भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु दर 2.82 फीसदी भारत में कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 2.82 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे कम है जबकि वैश्विक मृत्यु दर 6.13 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के मामलों में भारत में मृत्यु दर प्रति लाख जनसंख्या पर 0.41 प्रतिशत है जबकि वैश्विक स्तर पर यह 4.9 प्रतिशत है और यह दुनिया में सबसे कम है.

भारत में होने वाली हर दो कोविड-19 मौत में से एक वरिष्ठ नागरिकों की है जो कुल आबादी का 10 प्रतिशत हैं. इसके साथ ही देश में कोविड-19 से हुई मौतों में 73 प्रतिशत लोग पहले से ही गंभीर रोग से पीड़ित थे.

ये भी पढें-

Unlock 1: नॉन कंटेनमेंट जोन में आज से खुले धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल, जानिए- किस राज्य में क्या हैं नियम? बातचीत के महज 24 घंटे बाद चीन का प्रोपेगेंडा वीडियो, हुबेई प्रांत से भारतीय सीमा पर हजारों सैनिक तैनात करने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget