एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा : बारिश से राहत कार्य प्रभावित, मलबा साफ होने में लगेगा अभी और एक दिन

अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह साफ होने में अभी और 24 घंटे लगेंगे.मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. करीब 80 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है.

नोएडा: शाहबेरी गांव में भरभरा से गिरी दो इमारतों का मलबा हटाने का काम सुबह हुई बारिश से प्रभावित हुआ. अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह साफ होने में अभी और 24 घंटे लगेंगे.मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. करीब 80 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है.

उन्होंने कहा कि बचे हुए मलबे हो हटाने में करीब 24 घंटे का वक्त और लगेगा.सिंह ने कहा कि आज सुबह तक मलबे से और कोई शव नहीं मिला है.

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. हादसे में मारे गये नौ लोगों में से अभी तक छह लोगों की पहचान नौशाद, शमशाद, राजकुमारी, प्रियंका, रंजीत और पंखुड़ी (14 माह) के रूप में हुई है. अन्य लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

गौरतलब है कि बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में अवैध रूप से बनाई जा रही छह मंजिला इमारत मंगलवार की रात को भरभरा कर पड़ोस में ही बनी दूसरी इमारत पर गिर गई थी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है.

सरकार ने हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वी. पी. सिंह व सहायक महाप्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को कल रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि विशेष कार्य अधिकारी विभा चहल का तबादला कर दिया गया है.

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनीत कुमार सिंह को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget