एक्सप्लोरर

यूपी के इस गांव में नहीं मनाया जाता दशहरा, यहीं हुआ था रावण का जन्म

यूपी के इस गांव में दशहरा नहीं मनाया जाता बल्कि इस दिन मातम होता है. यहां ना तो रामलीला होती है और ना ही रावण का पुतला जलाया जाता है. जाने इसके पीछे का कारण.

नोएडा: आज पूरा देश दशहरा मना रहा है, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहा है. हर गांव, हर नगर, हर शहर में रावण के पुतले जलाए जाएंगे, लेकिन एक गांव ऐसा भी है जो मातम में डूबा है. यहां कोई जश्न नहीं मनाया जा रहा है. आखिर इस बात की वजह क्या है?

दरअसल यहां के लोगों का मानना है कि रावण का जन्म इसी गांव में हुआ था. गांव का नाम है बिसरख और ये गांव नोएडा में है.

पिछले कुछ दिनों में इस गांव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. अब इसे रावण के गांव के नाम से जाना जाता है. हालांकि ऐसा बीते एक दशक में ही हुआ है. इससे पहले तक यहां पहुंचना काफी कठिन था. गांव के आस पास आबादी कम थी और जंगल अधिक था. लेकिन अब चारों तरफ आबादी है.

नोएडा का विकास होने के बाद से लोग यहां पहुंचने लगे हैं. अब रामायण सर्किट में इस गांव को भी शामिल कर लिया गया है. चलिए आपको यहां की मान्यता के बारे में बताते हैं-

माना जाता है कि रावण के पिता महर्षि विश्रवा का आश्रम यहीं था. ये इलाका घने जंगल का था लिहाजा उन्होंने तपस्या के लिए इसी इलाके को चुना था. गांव में एक शिव मंदिर भी है. मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापता खुद महर्षि विश्रवा ने की थी.

यहां गांव के लोग रावण को रावण बाबा कह कर संबोधित करते हैं. कुछ वक्त पहले गांव के कुछ लोगों ने यहां रावण प्रतिमा स्थापित करनी चाही थी लेकिन विवाद हो गया था. इस गांव में ना तो दशहरा मनाया जाता है और ना ही रावण का पुतला जलाया जाता है.

बिसरख में रामलीला भी नहीं होती. बताते हैं कि एक-दो बार ऐसी कोशिश की गई थी लेकिन गांव में किसी का किसी की मौत हो गई. कुछ पुराने लोगों का दावा है कि 90 के दशक में यहां खुदाई भी कराई गई थी जिसमें एक प्राचीन शिव प्रतिमा व अन्य कुछ सामान निकला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
अखिलेश यादव ने LPG का निकाला नया नाम, बोले- 'ये लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि...'
अखिलेश यादव ने LPG का निकाला नया नाम, बोले- 'ये लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं, लापता गैस है'
Mumbai News: काले जादू के शक में पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल कर दिखाया मां का शव
मुंबई: काले जादू के शक में पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल कर दिखाया मां का शव
Delhi News: LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन
LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget