एक्सप्लोरर

राम को रोटी से जोड़कर देखें, तभी रामराज्य आ सकता है: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम भारत की आस्था के विषय हैं. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर बनें, ये समाज और राष्ट्र तय करेगा. लेकिन, रामराज्य की स्थापना तो हम अपने पुरूषार्थ से कर सकते हैं. सन्त-महात्मा और देश की जनता रामराज्य को चरितार्थ करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चले

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के साथ गोरक्षपीठ का जुड़ाव बहुत पहले से है. राम को रोटी से जोड़कर हर गरीब को रोटी, आवास, कपड़ा, दवाई, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही होगा. तभी रामराज्य आ सकता है. भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर के साथ-साथ ऐसे रामराज्य की स्थापना करना भी हम सभी का कर्तव्य है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम भारत की आस्था के विषय हैं. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर बनें, ये समाज और राष्ट्र तय करेगा. लेकिन, रामराज्य की स्थापना तो हम अपने पुरूषार्थ से कर सकते हैं. सन्त-महात्मा और देश की जनता रामराज्य को चरितार्थ करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चले. सरकार अपना काम शुरू कर चुकी है.

योगी ने कहा कि सांस्कृतिक भारत की पुर्नप्रतिष्ठा का युग प्रारम्भ हो चुका है. उसका पूर्वाभास देश की जनता को हो रहा है. एक नए युग के भारत की आहट आप सभी को सुनाई दे रही होगी. देश की जनता सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयत्नों के साथ खड़ी हो और हम एक साथ मिलकर भारत को परमवैभव का प्रतिष्ठित स्थान दिलाएं. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रीयता अपना स्पष्ट आकार ले रही है. उन्होंने भारत के ऋषि परम्परा के प्रसार के योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई. भारत की सनातन कुम्भ की परम्परा को यूनेस्को द्वारा दुनिया की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता दिलाई है.

आयुष्मान भारत के अन्तर्गत देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए की निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने का अद्वितीय निर्णय लिया है. ये दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा योजना है. 4 करोड़ परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं. करोड़ो परिवारों को आवास उपलब्ध करा दिये गये है. ये बदलते भारत की वही तस्वीर है, जिसकी परिकल्पना हिंदुत्व और राष्ट्रीयता के प्रबल पक्षधर मेरे गुरुदेव महन्त अवेद्यनाथ किया करते थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान कुम्भ हम संतों और दुनिया की जनता को गंगा में निर्मल अविरल जल देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और दानिप्स अफसरों के तबादले
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget