एक्सप्लोरर

नए साल पर कांग्रेस के पोस्टर में दिखा राहुल गांधी का 'सिंघम-दबंग अवतार'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए साल की पूर्व संध्‍या पर कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्‍व में पोस्‍टर जारी किया, राहुल गांधी को तिलक लगाया और केक काटा.

गोरखपुरः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी को टिकट के लिए लुभाने की कवायद शुरू कर दी है. राहुल गांधी का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने नया साल का पहला पोस्‍टर जारी किया है. पोस्‍टर जारी करने के दौरान राहुल का तिलक लगाकर अभिनंदन किया. उसके बाद केक काटकर नए साल का आगाज किया. पोस्‍टर में राहुल गांधी को खाकी वर्दी में जन-रक्षक के रूप में दर्शाया गया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नए साल की पूर्व संध्‍या पर कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्‍व में पोस्‍टर जारी किया. कार्यकर्ताओं ने इन पोस्‍टरों को सड़क के किनारे दीवार पर लगा दिया. इसके पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को तिलक लगाया. उसके बाद केक काटकर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जनाधार की खुशियों के बीच नए साल का केक काटा. 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को सिंघम के रूप में प्रमोट किया था.

उस समय कार्यकर्ताओं पर टिकट को लेकर राहुल को लुभाने की कवायद के रूप में देखा गया था. जिसके बाद कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्‍व ने हिदायत भी दी थी. इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले भी नए साल के पहले पोस्‍टर में राहुल गांधी को खाकी वर्दी में जनरक्षक के रूप में दिखाया गया है. उसके ऊपर ‘रिटर्न-2019’ लिखा है. पोस्‍टर में सबसे ऊपर बीच में ‘वक्‍त है बदलाव का-2019’ स्‍लोगन दिया गया है.

पोस्‍टर में उसके नीचे ‘मैं मुल्‍क की हिफाजत करूंगा’, ‘ये मुल्‍क मेरी जान, इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल और जान कुर्बान’ स्‍लोगन दिया गया है. उसके बाद ‘राहुल गांधी जी की सुनामी में डूब गए जन विरोधी पानी में’ स्‍लोगन दिया गया है.

इस पोस्‍टर को जारी करने वाले कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के हीरो हैं. इसलिए आज उन्‍हें सिंघम और दबंग स्‍टाइल में पेश किया गया है. वे समाज के विनाशकों के लिए दबंग हैं. गद्दी पर बैठकर तानाशाही करने वाले लोगों के लिए सिंघम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget