एक्सप्लोरर

गोरखपुर: यूट्यूब देखकर डिलीवरी कर रही थी अविवाहित, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि लड़की यूट्यूब देख कर खुद ही डिलीवरी कर रही थी.

गोरखपुर: यूट्यूब देखकर किराए के कमरे में खुद से बच्चा जनना युवती को महंगा पड़ गया. कमरे में ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतका के मोबाइल पर यूट्यूब में बच्चा जनने का वीडियो चलते देखा तो दंग रह गई.

मामला गोरखपुर के कैंट इलाके के बिलंदपुर का है. यहां रहने वाले रवि उपाध्याय अपने घर के ऊपरी हिस्से को किराए पर देते हैं. बहराइच की रहने वाली युवती ने चार दिन पहले उनसे कमरा लिया था. उसने बताया था कि कुछ दिन में उसकी मां भी आ जाएगी.

युवती गर्भवती थी. रविवार को दूसरे किराएदार ने बताया कि उस कमरे से खून रिस रहा है. मकान मालिक पहुंचे, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. इंस्पेक्टर रवि राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो कमरे में खून से लथपथ युवती और नवजात की लाश देखकर दंग रह गए.

कॉन्सटेबल को बिजली के खंबे पर चढ़ा कर सेल्फी लेता रहा सब-इंस्पेक्टर, तस्वीरें वायरल

दोनों की लाश के पास मोबाइल में यूट्यूब पर बच्चा जनने का वीडियो चल रहा था. पुलिस को माजरा समझते देर नहीं लगी. पुलिस ने उसके मोबाइल से घरवालों का नंबर तलाश कर बातचीत की तो पता चला कि वो अविवाहित थी. बहराइच की रहने वाली युवती के परिजनों को पुलिस ने बुलाया है. पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

गोरखपुर: यूट्यूब देखकर डिलीवरी कर रही थी अविवाहित, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

वहीं सबूत के साथ छेड़छाड़ न हो उसके लिए कमरे को सील कर दिया गया है. अविवाहित युवती के प्रेमी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. कैण्ट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि परिवारजन अगर इस मामले में तहरीर देंगे, तो प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे अमूल कंपनी के कर्मचारियों से 10 लाख की लूट

पुलिस के अनुसार युवती अविवाहित थी. प्रेम संबंधों के चक्कर में पड़कर वह गर्भवती हो गई. लेकिन, वो गर्भपात नहीं कराना चाहती थी. परिजन इसके लिए राजी नहीं थे. लोक-लाज के डर से वो बहराइच से गोरखपुर आ गई.

यहां भी किसी डॉक्टर के पास नहीं गई. अलग-अलग किराए पर कमरा लेकर रहने लगी. उसने खुद ही प्रसव कराने की कोशिश की. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई और बच्चा भी नहीं बच सका.

यूपी: भाई ने किया युवती का कत्ल, अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या कराने का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
राघव चड्ढा ने कैंसर से की पेपर लीक की तुलना, 'आज सरकार...'
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget