एक्सप्लोरर

'नाराज' गिरिराज स्वाभिमान के लिए अड़े, सीट बदलने का ठीकरा प्रदेश नेतृत्व पर फोड़ा

नवादा सीट से टिकट न मिलने से नाराज गिरिराज सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह प्रदेश नेतृत्व पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राज्य इकई मुझे बताए कि मेरा सीट क्यों बदल दिया गया.

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से घोषित बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह इन दिनों पार्टी से काफी नाराज दिख रहे हैं. पार्टी ने उन्हें नवादा के बदले बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया है. पार्टी के इस फैसले से खफा गिरिराज सिंह ने एलान कर दिया है कि मैं स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता.

नवादा सीट से टिकट न मिलने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सीट बदले जाने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया और पूछा तक नहीं गया. उन्होंने साफ किया कि प्रदेश नेतृत्व जब तक मुझे सीट बदलने को लेकर संतुष्ट नहीं करता मैं स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा.

गिरिराज सिंह ने कहा, ''चिराग पासवान ने मुझसे कहा था कि आप जहां से चाहें लड़िए. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जिस सीट से लड़ना चाहें लड़ें. फिर भी मुझसे पूछा तक नहीं गया. एक बार तो मुझसे पूछते. यही मेरे स्वाभिमान को बार-बार कचोट रहा है. जब प्रदेश नेतृत्व से मेरी बात होगी तब आगे का रास्ता देखा जाएगा. मेरे मन में बेगूसराय के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन मैं स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता.''

गिरिराज सिंह ने कहा, ''मैं बीजेपी, बेगूसराय और वहां की जनता से प्यार करता हूं. मैं अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता. मेरे लिए यह दुख की बात है कि बिना मेरी जानकारी से मेरी सीट बदल दी गई. मैं प्रदेश नेतृत्व की ओर से लिए गए फैसले से काफी नाराज हूं. मुझे दुख हुआ है.''

उन्होंने कहा, ''प्रदेश नेतृत्व को इस बारे में मुझे जानकारी देना चाहिए कि आखिर उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. मैं नवादा के लोगों के लिए जमकर काम किया हूं और मुझे वहां के बदले कहीं और से चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया जा रहा है.''

नवादा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री भी रहे. पहले उन्हें केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद मिला. कुछ दिनों बाद प्रमोशन दिया गया और इसी मंत्रालय में उन्हें स्वतंत्र प्रभार से नवाजा गया.

साल 2002 में गिरिराज सिंह बिहार विधानसभा पहुंचे. बीजेपी के टिकट पर गिरिराज सिंह एमएलसी बने. एमएलसी रहने के दौरान बिहार कैबिनेट में मंत्री पद भी मिला. साल 2008 से लेकर 2010 तक को-ऑपरेटिव मंत्री रहे. साल 2010 से लेकर 2013 तक गिरिराज सिंह पशुपालन और मत्स्य संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला.

केंद्रीय नेतृत्व ने गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया और उन्हें नवादा से चुनाव लड़ने के लिए भेजा. जिस समय नवादा से गिरिराज सिंह को टिकट दिया गया था उस वह बेगूसराय से टिकट की मांग कर रहे थे. तब पार्टी ने गिरिराज सिंह को समझा-बुझाकर नवादा सीट पर लड़ने के लिए तैयार किया.

राजनीतिक गलियारों में कहा जाता है कि गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं. यही कारण था कि जब गिरिराज सिंह नवादा से चुनाव लड़ रहे थे तब खुद नरेंद्र मोदी उनके लिए और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने नवादा पहुंचे थे और रैली को संबोधित किया था.

बिहार: आरजेडी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू यादव और मीसा भारती के नाम शामिल नहीं

'मिनिमम इनकम गारंटी' के लिए पैसे कहां से लाएंगे राहुल गांधी: राकेश सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget