एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह का विवादित बयानः कहा-राम के वंशज हैं मुसलमान, मुगलों के नहीं

गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि देश में 54 जिलों में हिंदुओं की संख्या गिरी है और देश के हालात बिगड़ रहे हैं. जहां हिन्दू कम हुए हैं वहा सामाजिक समरसता टूटी है.

नई दिल्लीः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे चल रहे हालातों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फिर एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को राम का वंशज बता डाला है और कहा है कि भारत के मुसलमान प्रभु श्री राम के वंशज हैं मुगलों के नहीं. इसके अलावा गिरीराज सिंह ने ये भी कह दिया कि मुसलमानों को मंदिर निर्माण पर शियाओ की तरह आगे आना चाहिए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जनसंख्या कानून रैली में बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कही.

गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि देश में 54 जिलों में हिंदुओं की संख्या गिरी है और देश के हालात बिगड़ रहे हैं. जहां हिन्दू कम हुए हैं वहा सामाजिक समरसता टूटी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा देश में अल्पसंख्यकों की परिभाषा भी बदलनी चाहिए क्योंकि जहां 5 या 10 प्रतिशत हैं वहां भी अल्पसंख्यक, और जहां किसी विशेष समुदाय की 90 प्रतिशत आबादी है वहां भी अल्पसंख्यक ही हैं तो इसकी नई परिभाषा बननी ही चाहिए.

राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या कानून पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं इसलिए जिस दिन जनभागिता होगी उस दिन राम मंदिर भी बनेगा और जनसंख्या पर कानून भी. इसके अलावा सड़क से संसद तक इस पर बात होनी चाहिये और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए और उनका वोट देने का अधिकार खत्म हो जाना चाहिए. इसके साथ साथ आर्थिक कारवाई भी होनी चाहिए.

गिरिराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि देश में हर साल 2 करोड़ बच्चे पैदा हो रहे है. इसका मतलब है कि हम हर साल कई ऐसे देश पैदा कर रहे हैं जिनकी जनसंख्या 2 करोड़ के करीब है.

1 अक्टूबर को भी गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया था और कहा था जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा काशी, मथुरा और अयोध्या तीनों ले लेंगे. उन्होंने कहा था कि मथुरा में श्री कृष्ण, काशी में भगवान शिव और अयोध्या में श्री राम कराह रहे हैं. मथुरा के बाजना में ओएनजीसी के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं थीं.

जिस दिन हिंदुओं का खून खौलेगा काशी, मथुरा और अयोध्या तीनों ले लेंगे: गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget