एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: डिप्रेशन में गई एक और जान, सब इंस्पेक्टर ने गोली मार कर की आत्महत्या

गाजियाबाद से पहले विजय की तैनाती मथुरा में थी और मथुरा के किसी मामले को लेकर विजय काफी परेशान चल रहे थे. पिछले कई दिनों से उन्हें डिप्रेशन में देखा गया था. शायद वही डिप्रेशन उनके इस खौफनाक कदम की वजह बना है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक में बुधवार की सुबह थाना परिसर में स्थित अपने कमरे पर ही खुद को गाली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ निवासी विजय कुमार(43) मंगलवार की रात ड्यूटी पर थे. सुबह करीब साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म होने पर वह अपने कमरे पर पहुंचे और अपनी सर्विस पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उनके कमरे की तरफ दौड़े. उन्होंने कुमार को तुरंत सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं इलाज के दौरान कुमार की मौत हो गई.

एसपी सिटी श्लोक सिंह, सीओ सेकेंड आतिश कुमार, थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप त्रिपाटी और थाना प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडेय भी यशोदा अस्पताल पहुंचे.

घटना की सूचना कुमार के परिजनों को दे दी गई है. वे लोग सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे.एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दारोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह दुखद घटना है. मामले की जांच की जा रही है.

गाजियाबाद से पहले विजय की तैनाती मथुरा में थी और मथुरा के किसी मामले को लेकर विजय काफी परेशान चल रहे थे. पिछले कई दिनों से उन्हें डिप्रेशन में देखा गया था. शायद वही डिप्रेशन उनके इस खौफनाक कदम की वजह बना है. घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि दरोगा का कुछ समय पहले एक व्यक्तिगत मामला मथुरा में चल रहा था. जिस पर उन पर मुकदमा भी दर्ज था. उस मामले को लेकर वह परेशान रहते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget