एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो: गार्ड ने हुड़दंग करने से रोका तो युवकों ने मार-मार कर किया अधमरा

शालीमार सिटी में शनिवार देर रात तीन बजे कुछ युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड को मार-मार कर अधमरा कर दिया. उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने युवकों को देर रात पार्टी करने से मना किया था.

गाजियाबाद :  गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार सिटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शालीमार सिटी में शनिवार देर रात तीन बजे कुछ युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड को मार-मार कर अधमरा कर दिया. उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने युवकों को देर रात पार्टी करने से मना किया था. इसका घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. सिक्योरिटी गार्ड को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. गार्ड को गाना बजाने और शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिली थी सुरक्षा कंपनी ने साहिबाबाद थाने में एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है. मूल रूप से एटा के रहने वाले विनोद कुमार (45) जीएसआइएस सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं. उनकी ड्यूटी साहिबाबाद के तुलसी निकेतन चौकी क्षेत्र स्थित शालीमार सिटी सोसायटी में लगी हुई है. देर रात तीन बजे गार्ड रूम में टेलीफोन पर एक फ्लैट में तेज आवाज में गाना बजाने और शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत मिली थी. समझाने गए गार्ड पर युवकों ने किया हमला शिकायत पर विनोद कुमार उस फ्लैट पर पहुंचे, जहां पर एक दर्जन से अधिक युवक पार्टी कर रहे थे. विनोद ने युवकों से शोर न मचाने के लिए कहा. इस पर युवकों ने विनोद को फ्लैट में अंदर खींच लिया और लाठी, डंडों से हमला कर दिया. इतना ही नहीं गेट पर भी जाकर उसके साथ मारपीट की और सुरक्षा गार्ड के कमरे में तोड़फोड़ की. फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो भी बना लिया. यह वीडियो वायरल हो रहा है. जीटीबी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गए हैं गार्ड विनोद जिंदगी और मौत से जूझ रहे विनोद को जीटीबी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड अफसर गौरव ने बताया कि विनोद की हालत गंभीर है. विनोद का पैर टूट गया है. हाथ के मांस बाहर आ गए हैं. सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें हैं. उनकी हालत गंभीर है. इतना ही नहीं आरोपियों ने वहां खड़े अन्य गार्डों पर भी डंडे बजाएं और एक कार को भी अपना निशाना बनाया. हैरानी की बात यह है अन्य सुरक्षाकर्मी और वहां के निवासी पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे वीडियो में आप सुन सकते हैं कि जो भी इस पिटाई को देख रहा है वह कैसे चिल्ला और रो रहा है. अब दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपी युवक फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में 147 148 323 504 506 और 308 आदि आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी मनीष और अमन को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी साहिबाबाद राकेश कुमार ने बताया के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget