एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप मामले में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित

लखनऊ में एक महिला और उसके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर खुदकुशी करने का प्रयास किया था. इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला और उसके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर खुदकुशी करने का प्रयास किया था. अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. जानकारी के मुताबिक गैंगरेप पीड़ित युवती के पिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है. वे जेल में बन्द थे. कहा जा रहा है कि जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

युवती के परिजनों ने गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक पर जेल में हत्या करने का आरोप लगाया है. युवती के पिता को 3 अप्रैल को मुकदमा वापस ना लेने पर विधायक के भाई ने जमकर पीटा था. बुरी तरह घायल होने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया था.

उन्नाव गैंगरेप केस में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित कर दिया गया है. पीड़ित के पिता को पीटने के आरोप में विधायक कुलदीप सेंगर के 4 समर्थक गिरफ्तार किए गए हैं. इस पूरे मामले पर डीजीपी ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके करीबियों ने गैंगरेप किया. जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं हुई. वहीं विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश करार दिया है.

महिला ने कहा, ''विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके करीबियों ने एक साल पहले गैंगरेप किया. पुलिस से विधायक की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं चाहती हूं कि विधायक को गिरफ्तार किया जाए. अन्यथा मैं जान दे दूंगी. मैं सीएम के पास भी शिकायत लेकर गया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. एफआईआर के बाद मुझे धमकियां मिल रही है.''

पुलिस का कहना था कि लड़की के परिवार वालों और विधायक के बीच 10 से 12 साल पुराना झगड़ा है. लखनऊ के एडीजी राजीव कृष्णा ने कहा, ''महिला का आरोप है कि कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप किया और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिला ने कहा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई. जब हमने जांच की तो पता चला की दोनों के बीच 10 से 12 साल पुराना झगड़ा है.'' उन्होंने कहा कि कि केस को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget