एक्सप्लोरर

यूपी: अवैध खनन मामलों में सीबीआई का 12 ठिकानों पर छापा, लाखों की संपत्ति बरामद

यूपी में सीबीआई ने 12 जगहों पर छापा मारा. बुलंदशहर के जिला अधिकारी अभय कुमार सिंह और देवरिया के पूर्व जिला अधिकारी विवेक के यहां से लाखों का कैश भी बरामद किया गया है.

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन के दो अलग-अलग मामलों में बुधवार को उत्तर प्रदेश में 12 स्थानों पर छापेमारी की. सीबीआई ने बुलंदशहर, लखनऊ, फतेहपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, नोएडा, गोरखपुर और देवरिया में छापेमारी की. अवैध खनन के मामले बुलंदशहर के जिला अधिकारी अभय कुमार सिंह और देवरिया के पूर्व जिला अधिकारी विवेक और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं.

सीबीआई ने कथित रूप से अभय कुमार सिंह के आवास से 47 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. इसके अलावा देवरिया के पूर्व अपर जिला अधिकारी (एडीएम) (अब आजमगढ़ में सीडीओ) देवी शरण उपाध्याय के घर से 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं. सीबीआई ने पूर्व जिला अधिकारी विवेक के संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी सील कर दिए हैं. विवेक अब लखनऊ में प्रशिक्षण और रोजगार विभाग के निदेशक हैं.

इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है. अभय कुमार सिंह सीबीआई की नजरों में तबसे हैं जब अखिलेश सरकार में वे फतेहपुर के जिला अधिकारी थे और खनन में अनियमितताएं पाई गई थीं. साल 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, इसी बीच 2012 से 2013 तक खनन विभाग भी उनके पास था.

अवैध खनन कथित रूप से 2012 से 2016 के बीच हुई. सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2012 से 2016 के बीच कुल 22 ठेके जारी किए थे. इनमें से 14 ठेके तब जारी किए गए जब खनन विभाग अखिलेश के पास था और शेष ठेके गायत्री प्रजापति के खनन मंत्री रहने के दौरान जारी किए गए. प्रजापति फिलहाल एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में हैं. सीबीआई ने जून में अमेठी स्थित उनके आवास पर छापा मारा था.

सीबीआई ने तब प्रजापति के अमेठी स्थित तीन ठिकानों समेत देशभर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमेश मिश्रा और उनके भाई, खनन विभाग में क्लर्क, राम आश्रय प्रजापति, हमीरपुर से अंबिका तिवारी, खनन विभाग के क्लर्क राम अवतार सिंह और उनके रिश्तेदार और संजय दीक्षित मामले के आरोपियों में से हैं.

अवैध खनन घोटाले में प्रजापति का नाम आरोपी नंबर वन के तौर पर दर्ज

अवैध खनन घोटाले मामले में सीबीआई ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का नाम आरोपी नंबर वन के तौर पर दर्ज किया है. एफआईआर में यूपी के खनन विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव जीवेश नदंन आईएएस 1985 बैच और विशेष सचिव संतोष कुमार आईएएस 2005 बैच का भी नाम है.

इसी एफआईआर में बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार का भी नाम है. कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसमें आपराधिक साजिश रच अवैध तरीके से लीज माइनिंग पट्टे तीन साल के लिए दिए जाने का आरोप है. साथ ही चोरी और धोखाधडी की धाराएं भी एफआईआऱ में शामिल हैं.

दूसरी एफआईआर देवरिया के पूर्व डीएम विवेक आईएएस 2009 बैच के खिलाफ दर्ज है जिसमें विवेक के साथ कुल 5 सरकारी अधिकारियों और 4 प्राइवेट लोगो के नाम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget