एक्सप्लोरर

CBSE 10th RESULT: यूपी की नंदिनी ने रचा इतिहास, हासिल किए 500 में से 499 नंबर

टॉपर्स की लिस्ट में यूपी के शामली की रहने वाली नंदिनी गर्ग का भी नाम है जिसने 500 में 499 मार्क्स स्कोर किए हैं. रिजल्ट आने के बाद से ही नंदिनी के परिवार में खुशी का माहौल है. नंदिनी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है.

नई दिल्ली:सीबीएसई ने आज दसवीं कक्षा के बोर्ड के नतीजे घोषित किए. इस बार के नतीजे में खास बात है कि चार छात्रों ने 500 अंकों में 499 अंक हासिल कर टॉप किया है.  इनमें यूपी के शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की नंदिनी गर्ग, डीपीएस गुरुग्राम के प्रखर मित्तल, बिजनौर के आरपी पब्लिक स्कूल की रिमझिम अग्रवाल  और कोचीन के भावन विद्यालय की श्रीलक्ष्मी शामिल हैं.

यूपी के शामली की रहने वाली हैं टॉपर नंदिनी गर्ग टॉपर्स की लिस्ट में यूपी के शामली की रहने वाली नंदिनी गर्ग का भी नाम है जिसने 500 में 499 मार्क्स स्कोर किए हैं. रिजल्ट आने के बाद से ही नंदिनी के परिवार में खुशी का माहौल है. नंदिनी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है. नंदिनी की प्रिंसपल आशू त्यागी ने कहा कि सारे स्कूल को नंदिनी पर गर्व है. उसने स्कूल के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है. पढ़ाई के साथ उसने स्कूल की दूसरी एक्टिविटीज में भी हमेशा बैलेंस बनाए रखा.

नंदिनी के पिता ने कहा- पढ़ाई को लेकर वो हमेशा फोकस्ड रही वहीं नंदिनी के पिता राजीव गर्ग ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है. पढ़ाई को लेकर वो हमेशा फोकस्ड रही और आगे चलकर वो आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. उसके अंदर एक जिज्ञासु प्रकृति है, वो हमेशा नई चीजें सीखना चाहती है.

नंदिनी ने स्कूल के साथ-साथ पूरे शामली का नाम रोशन किया

नंदनी ने अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि पूरे शामली का नाम रोशन किया है. नंदनी शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी मार्शगंज में रहती हैं. नंदनी के परिवार में उसके माता पिता, दो भाई और दादा-दादी हैं. नंदनी का परिवार पढ़ा लिखा है. नंदनी के पिता ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और नंदनी की मां गृहणी हैं.

CBSE 10th RESULT: यूपी की नंदिनी ने रचा इतिहास, हासिल किए 500 में से 499 नंबर

नंदनी की बड़ी कामयाबी के बाद उसके घर और स्कूल में जश्न का माहौल नंदनी शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है. नंदनी के पिता इस स्कूल के डॉयरेक्टर भी हैं. नंदनी की बड़ी कामयाबी के बाद उसके घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. नंदनी का परिवार और स्कूल स्टॉफ सभी ने मिलकर जश्न मनाया. नंदनी के पिता ने बताया कि स्कूल से घर जाकर वो 5 घंटे पढ़ाई करती थी उसने कभी किसी तरह की एक्स्ट्रा कोचिंग का सहारा नहीं लिया.

86.70 प्रतिशत छात्रों ने पास की है परीक्षा बता दें कि सीबीएसई के मुताबिक इस साल की परीक्षा में 86.70 प्रतिशत छात्रों ने पास किया है. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 10वीं क्लास में पास होने वाले बच्चों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, ''उन सभी को बधाई जो पास हुए हैं. 10 साल के बाद CBSE ने 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम लिए. जिन भी स्टूडेंट्स पास होने में कामयाब नहीं रहे, मुझे उम्मीद है कि वह भी अच्छा ही करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget