एक्सप्लोरर

अलवर घटना पर अखिलेश ने किया ट्वीट, लिखा- भीड़तंत्र फिर से अलवर में अकबर की हत्या कर गया

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और संसद की फटकार के बावजूद देश में भीड़ का आतंक नहीं रुका है. राजस्थान के अलवर में शुक्रवार को रामगढ़ इलाके के लल्लावंडी गांव में गो तस्कर होने के शक में भीड़ ने अकबर नाम के एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या किए जाने वाली घटना का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया है. अखिलेश ने लिखा है कि...

भीड़तंत्र फिर से अलवर में अकबर की हत्या कर गया. सत्ताधारी एक बार फिर ‘दोषियों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई करेंगे’ जैसे खोखले दावे करके फिर से उन हिंसक लोगों को पुरस्कृत और गले में माला डालकर सम्मानित करेगें और ऐसी घटनाओं पर चुप रहनेवालों की चुप्पी और भी गहरी हो जाएगी. घोर निंदनीय!

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और संसद की फटकार के बावजूद देश में भीड़ का आतंक नहीं रुका है. राजस्थान के अलवर में शुक्रवार को रामगढ़ इलाके के लल्लावंडी गांव में गो तस्कर होने के शक में भीड़ ने अकबर नाम के एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीसरे आरोपी का नाम नरेश शर्मा है. वहीं सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

अकबर के पिता ने कहा- मेरा बेटा गाय खरीदने बेचने का काम नहीं करता था 28 साल के अकबर की जिस वक्त हत्या की गई उस वक्त वो दुधारू गाय को लेकर अपने गांव जा रहा था. अकबर हरियाणा के नूह जिले के फ़िरोज़पुर तहसील के कोल गांव का रहने वाला था. अकबर की मौत के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है. अकबर के पिता का कहना है कि उनका बेटा गाय खरीदने बेचने का काम नहीं करता था.

मुख्यमंत्री ने कहा- कड़ी कार्रवाई की जाएगी अलवर की घटना की राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निंदा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''अलवर में गो परिवहन से सम्बंधित वारदात में हुई नृशंस हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं. पुलिस मामला दर्ज कर दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है. मैंने गृह मंत्री को जल्द से जल्द मामले की छानबीन कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget