एक्सप्लोरर

फाइव स्टार होटल में पिस्टल लहराने का मामला: रद्द होगा आशीष पांडे का हथियार लाइसेंस

आशीष पांडेय का वीडियो कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. बता दें कि घटना के बाद से अब तक आशीष पुलिस के हाथ नहीं आया है.

लखनऊ: यूपी से बीएसपी सांसद रहे राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के फाइव स्टोर होटल के बाहर पिस्टल लहराने की घटना के बाद अंबेडकरनगर एसपी ने आशीष पांडे के हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए डीएम को चिट्ठी लिखी है. बता दें कि आशीष पांडे के हथियार का लाइसेंस 1999 में बनवाया गया था. पिस्टल लहराने की ये घटना दिल्ली के फाइव स्टार होटल ग्रैंड हैयात में हुई थी जहां आशीष अपनी महिला मित्रों के साथ पार्टी करने पहुंचा था. इस घटना के बाद आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शस्त्र कानून और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें आघात पहुंचाने (323), आपराधिक धमकी देने (506) और महिला का शील भंग करने के उद्देश्य से बल प्रयोग करने (354) की धाराएं भी शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि शुरू में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और IPC की धाराओं को बाद में जोड़ा गया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में उत्तरप्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (नयी दिल्ली) अजय चौधरी ने कहा," पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हम उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं और टीम उसकी तलाश कर रही है. वीडियो के आधार पर हमने संबंधित धाराएं जोड़ी हैं. उसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है."

पिस्टल लहराने के वीडियो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आरोपी आशीष पांडेय लखनऊ का रहने वाला है और बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है. उसका भाई रितेश पांडेय उत्तर प्रदेश से वर्तमान में विधायक है.

आशीष पांडे का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. इस वीडियो को देखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी बात रखी है.

वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे अपने देश की राजधानी दिल्ली, यहां रहने वाले लोगों और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है. दिल्ली में कैसी कानून व्यवस्था है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' होटल में बंदूक लेकर हंगामा किया गया. क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर कोई कार्रवाई करेंगे?''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget