एक्सप्लोरर

यूपी के हमीरपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, आपसी रंजिश का शक

यूपी के हमीरपुर जिले से एक जघन्य हत्याकांड की खबर सामने आई है. एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिला मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले में गुरुवार देर शाम एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या किए जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने शुक्रवार को कहा कि अब तक की जांच में आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देना सामने आया है, फिर भी कई बिंदुओं में जांच की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नूरबक्श ने दो शादियां की थी. पहली बीवी और उसका बेटा-बहू कालपी रोड के दूसरे घर में रह रहे हैं. नूरबक्श दूसरी बीवी और उसके बेटे-बहू के साथ रानी लक्ष्मीबाई मुहल्ले में रह रहा है. नूरबक्स सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था.

उन्होंने कहा, "घटना के समय नूरबक्श और उसकी दूसरी बीवी एक शादी समारोह में घर से बाहर थे. उनके वापस आने के बाद खुलासा हुआ है. घर में लूटपाट जैसा कुछ नहीं था. बेटा रईस (27) और मां सकीना (85) का शव पहले दरवाजे की गैलरी में, बहू रोशनी (25) व पोती आलिया (4) का का शव बिस्तर पर और रोशनी की रिशतेदार (15) का शव एक कमरे में पाया गया है."

उन्होंने कहा कि सभी की हत्या पत्थर या हथौड़े से सिर में चोट पहुंचा कर की गई प्रतीत होता है. मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. एएसपी ने कहा कि अब तक कि जांच में आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं में जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget