एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: नौकरी के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

पुलिस का कहना है कि बेटे ने मां के रवैये और पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की जांच में सहयोग नहीं करने पर मां की हत्या की. बेटे का कहना है कि उसकी मां की ही पिता की हत्या में हाथ था.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने टूंडला क्षेत्र में बीती 19 सितम्बर को हुए बेबी हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मृतका के बेटे गुलशन को एत्मादपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है.

पुलिस का कहना है कि बेटे ने मां के रवैये और पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की जांच में सहयोग नहीं करने पर मां की हत्या की. बेटे का कहना है कि उसकी मां की ही पिता की हत्या में हाथ था.

अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर की शाम टूंडला के तेल मिल रोड निवासी बेबी कठेरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड के खुलासे के लिए टूंडला पुलिस टीम लगी थी. जांच में पुलिस को मृतका के बेटे पर शक गहराया था. शुक्रवार देर रात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेटे गुलशन को एत्मादपुर तिराहे पर से बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में गुलशन ने बताया कि 2009 में मेरी मां बेबी देवी एवं टूंडला के रेस्टकैंप निवासी गजेंद्र उर्फ गुड्डू ने मेरे पिता रामवीर की हत्या कर दी थी. पिता की हत्या के बाद वह एवं उसका भाई हिमांशु शिकोहाबाद स्थित बाबा के पास रहने लगे थे.

आरोपी ने बताया कि उसके पिता रेलवे में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे. उसकी मां के जेल से छूटने के बाद पेंशन मिलने लगी थी, लेकिन उसकी मां उन्हें पेंशन में से पैसे नहीं देती थी और न ही पिता के स्थान पर आश्रित कोटे से नौकरी की जांच में सहयोग कर रही थी. जब उसने मां से आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने की बात की तो उन्होंने बेटों से कोई संबंध नहीं होने की बात कह दी थी.

आरोपी ने बताया कि मां के रवैये से परेशान होकर उसने उनकी हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में पFmdlscen तमंचा बरामद किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget