एक्सप्लोरर

IAS जुहैर बिन सगीर के खिलाफ आगरा और मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज, बेहद गंभीर हैं आरोप

आईएएस जुहैर बिन सगीर के खिलाफ आगरा और मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं. आरोप है कि पद पर रहते हुए सगीर ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया.

लखनऊ: आगरा के जिलाधिकारी रहे जुहैर बिन सगीर के खिलाफ जमीन के एक प्रकरण में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है. इस प्रकरण में आगरा के थाना फतेहाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

थाना फतेहाबाद इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कराया गया है.

प्रकरण के अनुसार सगीर के खिलाफ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए अपनी मौसेरी बहन के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

आगरा में वर्ष 2013-14 में आईएएस जुहैर बिन सगीर डीएम रहे थे और उनके द्वारा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होनी थी. इसकी सगीर को जानकारी थी.

प्रकरण के मुताबिक उन्होंने कथित रूप से अधिसूचना जारी होने से पहले अपनी मौसेरी बहन खालिदा रहमान के नाम से पद का दुरुपयोग करते हुए फतेहाबाद के गांव तिबाहा में 695 हेक्टेयर और गांव स्वारा में 3460 हेक्टेयर जमीन खरीदवा दी.

इस जमीन का भूमि अधिग्रहण हो गया. इससे उनकी बहन खालिदा को 20 लाख 45 हजार रुपये का लाभ हुआ. इसी तरह से मुरादाबाद में भी सगीर की मौसेरी बहन खालिदा के नाम से जमीन खरीदी गयी.

IAS जुहैर बिन सगीर के खिलाफ आगरा और मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज, बेहद गंभीर हैं आरोप

मुरादाबाद में भी दर्ज हुआ मामला

मुरादाबाद के सरकारी जमीन घोटाले में पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर व रिटायर्ड एडीएम सिटी अरुण कुमार श्रीवास्तव समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आईएएस अफसर जुहैर बिन सगीर वर्तमान में सचिव लघु सिंचाई के पद पर तैनात हैं. आरोप है कि नामजद अधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए करीबियों को मोटा लाभ पहुंचाया था.

आरोपों के मुताबिक पिछले साल मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पूर्व डीएम जुहैर बिन सगीर ने वक्फ की करोड़ों रुपए की जमीन को पद का दुरुपयोग करते हुए करीबियों के नाम करवा दिया था. बदले में वक्फ को काफी सस्ती जमीन दूसरी जगह दिलवा दी.

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में सीलिंग की जमीन के मामले में भी उन पर ऐसा ही करने का आरोप है. आरोप है कि पूर्व डीएम सगीर ने सीलिंग की जमीन छजलैट निवासी ज्ञानवती नामक महिला के नाम करवा दी थी. उसी से अपनी करीबी वरदा सगीर और खालिदा रहमान के नाम बैनामे करवा दिए जबकि ज्ञानवती को इसकी भनक तक नहीं थी.

जून 2017 में अधिवक्ता दुष्यंत चौधरी ने शासन में शिकायत की थी. इसी आधार पर मामले की जांच बरेली विजिलेंस को सौंपी गई थी. विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार जांच कर रहे थे. आरोप सही पाए जाने पर मूंढापांडे और सिविल लाइंस थाने में पूर्व डीएम, पूर्व एडीएम सिटी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget