एक्सप्लोरर

यूपी में चलती ट्रेन से पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को नीचे फेंका

यूपी के सीतापुर से सामने आया है एक दिल दहला देने वाला मामला. एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से फेंक दिया. ट्रैक किनारे पड़ी बच्चियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

सीतापुर, यूपी के सीतापुर से सामने आया है एक दिल दहला देने वाला मामला. बिहार के रहने वाले एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से फेंक दिया. ट्रैक के किनारे पड़ी बच्चियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. अब पुलिस बच्चियों से जानकारी लेकर बिहार पुलिस से संपर्क साध रही है.

रामकोट थाना क्षेत्र में भवानीपुर स्थित रेलवे ट्रैक से अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. उसके काफी देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे दो मासूम बच्चियों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद वहां भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बड़ी बच्ची अलबुन खातून (8) को होश आया. वहीं पांच साल की मासूम बच्ची सलीना खातून (5) अब भी बेहोश है.

यूपी में चलती ट्रेन से पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को नीचे फेंका

बच्ची अलबुन ने पुलिस को बताया कि वह बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के गांव छोड़िया निवासी अपने पिता इड्डू व मां अबलीना खातून के साथ ट्रेन से जा रही थी. सुबह के समय उसकी मां गहरी नींद में सो गई. इसी दौरान उसके पिता उसे व उसकी बहन सलीना खातून को गेट पर ले आए और दोनों को धक्का देकर नीचे फेंक दिया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक बच्ची को होश आ गया है. वहीं दूसरी बेहोश है. उन्होंने बताया कि बच्ची से कुछ जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर बिहार पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है.

2 नहीं 3 को फेंका ट्रेन से नीचे?

इंडियन एक्सप्रेस और हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक तीन बच्चियों को ट्रेन से फेंका गया था जिनमें से एक की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हैं. जीआरपी ने बच्चियों से बात की है जिससे पता चला है कि उनके पिता के साथ कोई अन्य शख्स भी था जिसने बच्चियों को फेंका.

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची ने पहले कहा कि उसके पिता ने उसे ट्रेन से धक्का दिया है जबकि बाद में उसने कहा कि धक्का अंकल ने दिया था. पुलिस को तीनों बच्चियां अलग अलग जगहों से बरामद हुई हैं. पुलिस अब इस दिल दहला देने वाले प्रकरण की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget