एक्सप्लोरर

जानिए साक्षी-अजितेश मामले से जुड़ी हर बात, देखिए किसने क्या कहा और क्या हुए खुलासे

बरेली के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी की शादी का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है. साक्षी ने एक दलित लड़के अजितेश के साथ शादी की है और अपने पिता पर आरोप लगाए हैं कि वो उन पति-पत्नी को मार देना चाहते हैं.

बरेली: बरेली के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी की शादी का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है. साक्षी ने एक दलित लड़के अजितेश के साथ शादी की है और अपने पिता पर आरोप लगाए हैं कि वो उन पति-पत्नी को मार देना चाहते हैं. साक्षी के अपने पिता के दोस्त राजीव राणा पर भी पीछा कराने के आरोप लगाए हैं और अपनी व अपने पति की जान को खतरा बताया है. इस मामले में विधायक और उनके दोस्त राजीव भी अपना पक्ष रख चुके हैं और पुलिस भी साक्षी को सुरक्षा देने की बात कह रही है. राजीव राणा का पक्ष साक्षी के पिता और बीजेपी विधायक के दोस्त राजीव राणा ने कहा कि दिसंबर 2016 में अजितेश की सगाई भोपाल में हो चुकी है. उस वक्त दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसके कारण शादी टूट गई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके काफी पैसे अजितेश के ऊपर उधार हैं जिनको अब अजितेश वापस नहीं करना चाहता है और शायद इसीलिए उनको इस विवाद में घसीटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे पुलिस से मिल कर आगे के लिए कार्रवाई करेंगे. विधायक का पक्ष विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने एक पत्र जारी किया और मीडिया से बात भी की. उन्होंने कहा कि उनसे किसी को जान का कोई खतरा नहीं है. बेटी बालिग है और अपनी इच्छा से शादी करने के लिए स्वतंत्र है. वर-वधू जहां चाहें आराम से रह सकते हैं. जान से मारने की धमकी देने और ढूंढने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच में हूं और अपना काम कर रहा हूं. चाहे जैसे पता करा लें मैं यही हूं, अपने घर पर अपने क्षेत्र में हूं. उन्होंने कहा कि मैं और परिवार के लोग अपना काम कर रहे हैं. अजितेश के पिता का पक्ष अजितेश के पिता हरीश कुमार ने भी मीडिया से बात की और डर और धमकियों के कारण वे और उनका परिवार बरेली से बाहर है. उन्होंने अपने बेटे और बहू को जान का खतरा बताया. उन्होंने मीडिया के जरिए कहा कि विधायक जी अपनी जिद छोड़ दें और बच्चों की बात को मान लें. अजितेश और साक्षी का पक्ष अजितेश और साक्षी ने पहले दो वीडियो जारी किए जिनके जरिए उन्होंने दावा किया कि उनकी तलाश की जा रही है. दावा किया कि विधायक पिता और उनके दोस्त राणा के आदमी उन दोनों की तलाश में हैं. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गए. इन्हीं वीडियो के वायरल होने के बाद पूरा मामला शुरु हुआ. अब दोनों लोगों ने मीडिया से बात की और इसी दौरान साक्षी ने कहा कि वे अपने घर नहीं जाना चाहतीं बल्कि अपने पति अजितेश के साथ रहना चाहती हैं. पुलिस का पक्ष इस मामले में बरेली के एसएसपी मुनीराज का कहना है कि साक्षी और उसके पति को डरने की कोई जरूरत नही हैं. एसएसपी ने कहा कि पुलिस उन दोनों के साथ है. साक्षी और अजितेश जहां भी हैं हमसे संपर्क करें हम उन्हें सुरक्षा देंगे. नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्षी और उसके पति अजितेश को 15 जुलाई को कोर्ट में पेश होने को कहा है. अदालत में साक्षी के वकील ने तमाम दलीलें पेश करते हुए सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आदेश दिए जाने की गुहार लगाई, लेकिन अदालत ने 15 जुलाई की तारीख तय कर दी. साक्षी और उसके पति अजितेश को पंद्रह जुलाई को कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखनी होगी. उनकी दलीलों से संतुष्ट होने के बाद ही अदालत इस मामले में कोई आदेश जारी करेगा. साक्षी ने अपनी अर्जी में यूपी सरकार, बरेली के एसपी और बरेली के कैंट थाने के एसएचओ के साथ ही अपने पिता व बीजेपी विधायक राजेश मिश्र उर्फ़ पप्पू भरतौल को भी पक्षकार बनाया है. महंत ने किया इंकार बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी के दलित युवक अजितेश से शादी का जो सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी बताया जा रहा है. दरअसल सर्टिफिकेट के आधार पर दोनों की शादी प्रयागराज के जिस मंदिर में होने का दावा किया जा रहा है, वहां के महंत ने उनके मंदिर में न तो इस तरह की कोई शादी हुई है और न ही उनके यहां से कोई सर्टिफिकेट जारी किया गया है. एबीपी न्यूज़ की टीम सर्टिफिकेट में दिए गए पते के आधार पर पर जब प्रयागराज के बेगम सरांय इलाके में गंगा तट पर स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची, तो वहां के लोगों ने चार जुलाई को मंदिर में किसी तरह की शादी होने से इंकार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget