राहुल गांधी परिपक्व नेता हैं, मोदी को उनसे सीखना चाहिए- जीतन राम मांझी
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जल्द ही को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनेगी. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी उन्होंने निशाना साधा. मांझी ने आरोप लगाया कि वे हिंदुत्व, सांप्रदायिकता और बजरंग बली को जाति में बांटना चाहते हैं.

पटना: दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पांच राज्यो में बीजेपी की करारी हार पर एनडीए पर निशाना साधा. उन्होंने एनडीए नेताओं को कांग्रेस राहुल गांधी ने सीख लेने की सलाह दी. मांझी ने कहा कि राहुल एक परिपक्व नेता हैं और नरेंद्र मोदी को भी उनसे सीखना चाहिए.
महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जल्द ही को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनेगी. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी उन्होंने निशाना साधा. मांझी ने आरोप लगाया कि वे हिंदुत्व, सांप्रदायिकता और बजरंग बली को जाति में बांटना चाहते हैं. योगी आदित्यनाथ को इससे परहेज करना चाहिए. नहीं तो उनकी भी हालत वही होगी जो तीन राज्यों में हुई है. गौरतलब है कि अपने चुनाव के दौरान यूपी के सीएम ने कथित दौर पर हनुमान को 'दलित' बताया था. जिसके बाद से विपक्ष के कई नेताओं ने योगी को निशाने पर लिया. यहां तक की बीजेपी के एक सांसद ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की.
बता दें कि तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल आंकड़ो में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल करते हुए 68 सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं राजस्थान में वह बहुमत से एक सीट चूक गई. राजस्थान में कांग्रेस 99 सीटों पर जीत हासिल की, हालांकि वहां सरकार बनाने की कवायद कांग्रेस ने शुरू कर दी है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा जमाया. यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्यकता है. इसके लिए मध्य प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव ने कांग्रेस के समर्थन का एलान किया है. इसके बाद कांग्रेस को सरकार बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.
यह भी देखें






















