एक्सप्लोरर

चुनाव: पांच राज्यों से 96.09 करोड़ नकदी और 25.22 करोड़ रूपए की शराब जब्त

नई दिल्ली: चुनाव आयोग के निगरानी और खर्च निगरानी दल ने पांच चुनावी राज्यों में 96 करोड़ रूपए से अधिक नकदी. 25.22 करोड़ रूपए की कीमत की 14.27 लाख लीटर शराब और 19.83 करोड़ की कीमत के 4,700 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं.

आधिकारिक आकड़ों के अनुसार इस महिने की शुरूआत में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से कल तक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 87.67 करोड़ रूपए जब्त किए गए. इसके अलावा पंजाब में 6.60 करोड़, गोवा में 1.27 करोड़ रुपये, उत्तराखंड में 47.06 लाख और मणिपुर में 8.13 लाख रूपए जब्त किए गए.

इन राज्यों में मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य अवैध प्रलोभन जैसे 25.22 करोड़ रूपए कीमत की 14.27 लाख लीटर शराब चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी और खर्च निगरानी दल ने जब्त की है. शराब भी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 8.01 लाख लीटर शराब जब्त की गई है जिसकी कीमत 20.62 करोड़ रूपए है. वहीं गोवा में 15.14 लाख की कीमत की बीयर और अन्य नशीले पेय जल जब्त किए गए हैं.

मादक पदार्थ रोधी एजेंसी और पुलिस दल ने सबसे अधिक पंजाब में 19.83 करोड़ रूपए के 4,774 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए है. आकड़ों के अनुसार पिछेल 10 दिनों में जब्त की गई नशीले पदाथरें की मात्रा दोगुनी हो गई. जब्त किए गए नशीले पदाथरें में हेरोइन, चूरापोश्त, चरस, गांजा और स्मैक आदि शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले काले धन और अन्य गैरकानूनी प्रलोभन के इस्तेमाल पर निगरानी रखने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा करीब 200 अन्य निर्वाचन खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चार फरवरी को शुरू होंगे जो आठ मार्च तक चलेंगे. सभी राज्यों के नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, मेरठ-बागपत में समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Malviya Nagar Fire: अस्पताल में भर्ती बीमार पिता अकेले बचे, ख्याल रखने वाले बेटे-बहू, पत्नी और पोतियों की जलकर मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती बीमार पिता अकेले बचे, ख्याल रखने वाले पूरे परिवार की जलकर मौत
Rajasthan News: 'कोई मंत्री चवन्नी चोर, कोई अठन्नी चोर', बिगड़े गोविंद सिंह डोटासरा के बोल, सरकार को बताया 'सर्कस'
'कोई मंत्री चवन्नी चोर, कोई अठन्नी चोर', बिगड़े गोविंद सिंह डोटासरा के बोल, सरकार को बताया 'सर्कस'
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा
वाराणसी जगन्नाथ कॉरिडोर: बाहुबली बृजेश सिंह पर दबंगई का आरोप, सचिव का दावा- धन उगाही करने की थी मंशा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget