एक्सप्लोरर

‘4 पत्नियों और 40 बच्चों’ वाले बयान पर आज EC में जवाब देंगे साक्षी महाराज

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को आज चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देना है. दरअसल पिछले हफ्ते साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण पर भाषण के दौरान कथित तौर पर धर्म विशेष को जनसंख्या के लिए जिम्मेदार बताया था. अब उसी विवादित बोल पर साक्षी महाराज को जवाब देना है.

मेरठ में संत समाज के बीच 6 जनवरी को बीजेपी सांसद ने कहा था कि ‘चार पत्नियों और 40 बच्चों की बात करने वाले जनसंख्या की समस्या के लिए जिम्मेदार हैं. साक्षी महाराज का यही बयान उनके लिए मुसीबत की जड़ बना हुआ है. इसी बयान की वजह से अब उन्हें चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देना है.

चुनाव आयोग ने कहा है कि साक्षी महाराज की टिप्पणी पहली नजर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. आयोग ने साक्षी से पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार धर्म या जाति के आधार पर वोट नहीं मांग सकते.

क्या है चुनाव आचार संहिता?

  • देश में आदर्श आचार संहिता की शुरुआत सबसे पहले 1960 में केरल के विधानसभा से हुई थी.
  • इसके बाद 1962 के लोकसभा चुनावों में आचार संहिता के नियम सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को बताए गए.
  • 1991 में आचार संहिता को देश में पहली बार बड़ी मजबूती दी गई.
  • 1994 में चुनाव आयोग ने आचार संहिता तोड़ने पर पार्टी की मान्यता तक रद्द करने का नियम बनाया.

चुनाव आचार संहिता कहती है-

  • पार्टी या प्रत्याशी दो धर्मों को बांटने वाली बात नहीं कह सकता.
  • वोट के लिए जाति-धर्म पर आधारित बात नहीं बोल सकता.
  • वोटर को रिश्वत देकर, डरा-धमकाकर वोट नहीं मांग सकता.
  • किसी भी पब्लिक मीटिंग-जुलूस से पहले पार्टी-प्रत्याशी को स्थानीय प्रशासन से इजाजत लेनी होगी.
  • सत्ताधारी पार्टी सरकारी दौरे को चुनावी इस्तेमाल में नहीं ला सकतीं.
  • सरकारी इमारत, गाड़ी, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं हो सकता.

लेकिन इतने नियमों के बाद भी आज आचार संहिता धड़ल्ले से तोड़ी जा रही है और आचार संहिता तोड़ने वालों का बाल भी बांका नहीं होता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget