एक्सप्लोरर

BJP का मायावती पर हमला, कहा- नोटबंदी पर BSP सुप्रीमो के नाराजगी की वजह साफ

जालंधर: देश में कालेधन के खिलाफ सख्त कदम के केंद्र सरकार की मंशा दुहराते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज जालंधर में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बैंक में प्रवर्तन निदेशालय के छापे के बाद जो सच सामने आये हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि मायावती नोटबंदी का जोर शोर से विरोध क्यों कर रहीं थी.

Shahnawaz

होशियारपुर जिले के मुकेरियां में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे की रैली में शामिल होने से पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह बात स्पष्ट हो गया है कि मायावती इसका (नोटबंदी का) विरोध क्यों कर रहीं थी और केंद्र से उनकी नाराजगी क्यों थी.’’

गरीबों के नाम पर नोटबंदी का विरोध करती आ रही हैं मायावती

शाहनवाज ने साफ किया, ‘‘मायावती गरीबों के नाम पर नोटबंदी का विरोध करती आ रही हैं लेकिन कल की खबरों के बाद अब आमलोगों और गरीबों को भी इस बात की जानकारी हो गयी है कि उनका विरोध और उनकी नाराजगी किसलिए थी.’’

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी बैंक की शाखा में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद कथित रूप से यह बात सामने आयी थी कि नोटबंदी के बाद से बहुजन समाज पार्टी के खाते में 104 करोड़ और पार्टी प्रमुख मायावती के भाई के खाते में एक करोड़ 43 लाख रुपये जमा हुए हैं. इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता का यह बयान आया है.

बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘कई नेता नोटबंदी का विरोध आमलोगों और गरीबों के नाम पर कर रहे हैं लेकिन सचाई यह है कि वह केवल शोर मचा रहे हैं जिसमें कहीं न कहीं उनका अपना स्वार्थ है.’’

कालाधन मुक्त बनायेंगे भारत

शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘कालेधन के खिलाफ अभियान चल रहा है और जिस तरह हमने कांग्रेस मुक्त भारत बनाया है ठीक उसी तरह कालाधन मुक्त भारत बनायेंगे. इसलिए नकदी रहित व्यवस्था पर बल दे रहे हैं.’’

BJP का मायावती पर हमला, कहा- नोटबंदी पर BSP सुप्रीमो के नाराजगी की वजह साफ

शाहनवाज ने कहा, ‘‘नकदी रहित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में हम आगे बढ रहे हैं और सरकार इस पर गंभीरतापूर्वक काम कर रही है. नतीजे जल्द देखने को मिलेंगे. इससे कालेधन पर लगाम लगाने में भी सफलता मिलेगी.’’ राजनीतिक दलों के चंदे को भी नकदी रहित करने के बारे में उत्तर देने से बचते हुए बीजेपी नेता कहा कि कालेधन को रोकने के लिए जिस दिशा में देश चलेगा उसी तरह का काम किया जाएगा.

बीजेपी नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में लहर है और उनकी पार्टी वहां भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद के खिलाफ चुनाव मैदान में जाएगी. जब यह पूछा गया कि पंजाब में भी परिवारवाद है, इस पर प्रवक्ता ने हंसते हुए कहा, ‘‘पंजाब वह (बादल परिवार) अपनी मेहनत के बल पर बने हैं.’’

गठबंधन के आधार पर ही लड़ा जाता है चुनाव

पंजाब में पार्टी क्या 23 से अधिक सीट पर लडेगी, उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाता है और सभी सीटें गठबंधन की होती है.’’ जब यह पूछा गया कि ओडिशा में बीजेपी ने सीट के लिए गठबंधन क्यों तोड़ा तो उन्होंने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल के साथ दिल और दल मिले हुए हैं इसलिए गठबंधन जारी है और वहां ऐसा नहीं था इसलिए टूट गया.’’

पंजाब में पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में पूछने पर शाहनवाज ने कहा, ‘‘बाकी दलों में व्यक्ति चुनाव लड़ता है और हमारे यहां पार्टी चुनाव लड़ती है. रणनीति बनायी जा रही है और जल्दी ही यह घोषणा कर दी जाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: रांची में विधानसभा के बेहद करीब पहुंचे छात्र, अंतिम बैरिकेंडिंग हटाई गई
Live: रांची में विधानसभा के बेहद करीब पहुंचे छात्र, अंतिम बैरिकेंडिंग हटाई गई
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget